Top News

पंचों के साथ उपसरपंच संघ की कार्यकारिणी बैठक हुआ संपन्न, मानदेय बढ़ोतरी के लिए प्रमुख रहा चर्चा।।

पंचों और उपसरपंचों का मानदेय कम से कम 3000 रू प्रतिमा होना चाहिए- प्रभाकर तिवारी 

उप सरपंच संघ की कार्यकारिणी बैठक कार्यालय जनपद पंचायत बुढार सभागार में संपन्न हुआ।

सर्वसम्मति बुढार ब्लाक कार्यकारिणी का गठन हुआ।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // ग्राम पंचायत में उपसरपंचों की उपेक्षाएं होती हैं जिस पर बड़ी ही सक्रियता के साथ उप सरपंच संघ कार्य कर रहा है और जिले के सभी ग्राम पंचायत के उप सरपंचों के मन और सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है वही जनपद वार ग्राम पंचायत के उपसरपंचों की एक कार्यकारिणी भी बनाई जा रही है जिस तारतम में बुढार जनपद कार्यालय के सभागार में बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत के उपसरपंचों की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

जिसके बाद मंचाशीन जिला पदाधिकारी का बुढार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत उपसरपंचों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया वही बुढार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत उपसरपंचों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें बुढार ब्लॉक अध्यक्ष उप सरपंच संघ राजेश शुक्ला  को बनाया गया तथा दीपक त्रिपाठी लल्लू लाल मेहरा को उपाध्यक्ष बनाया गया साथ ही 20 सदस्यों कि टीम का गठन सर्वसम्मति से किया गया वही जनपद पंचायत क्षेत्र सोहागपुर, जयसिंहनगर, गोहपारू से आए हुए सभी उप सरपंच संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बधाइयां भी दी वही उपसरपंच संघ के जिला अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने संघ के मुख्य उद्देश्यों को विस्तार  से बताया।

(1) सबसे पहले पंचायत की पोर्टल में उपसरपंचों का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाए ताकि ग्राम पंचायत के आय व्यय की जानकारी ग्राम पंचायत के उपसरपंचों हो सके।

(2) शासन के द्वारा जो भी ग्राम पंचायत के लिए नियम व निर्देश आते हैं जो व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव के साथ ही उपसरपंचों को भी जोड़ा जाए जिससे कि वह ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग प्रदान कर सकें।

(3) जिले के हर पंचायत में उपसरपंच की सील और हस्ताक्षर भी सरपंचों के सील हस्ताक्षर की तरह मान्य होने चाहिए।

(4) शिक्षा विभाग का पदेन सभापति उप सरपंच होता है तो विद्यालय के अकाउंट में प्रधानाध्यापक के साथ उपसरपंच का जॉइंट अकाउंट काउंट होना चाहिए।

(5) ग्राम पंचायत का कोई भी विकास कार्य ग्राम पंचायत के अनुमोदन के बाद होता है उसमें उपसरपंचों का भी हस्ताक्षर होना अनिवार्य कर दिया जाए ताकि ग्राम पंचायत के फंड का दुरुपयोग ना हो ।

(6) ग्राम पंचायत में पांचों और उपसरपंचों का मानदेय कम से कम 3000रु प्रतिमा होना चाहिए।

(7) ग्राम पंचायत के समस्त मदों में 50% ग्राम विकास पर कार्य करने की अनुमति ग्राम पंचायत के उपसरपंचों को दिया जाना चाहिए।

वही उप सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने जनपद पंचायत बुढार के सभागार में दूर-दूर से आए ग्राम पंचायत के उपसरपंचों को संबोधित करते हुए कहा संगठन को हमें सशक्त करना है तो हम सभी को संगठित होना पड़ेगा क्योंकि जनता ने हमारे ऊपर जो भरोसा करके हमें अपना जनप्रतिनिधि बनाया है तो उन सभी जनता का हमें भरोसा टूटने नहीं देना है हमने जो वादा अपनी जनता से किया है उसे हमें पूरा करना है हम अकेले कुछ नहीं कर सकते पर हम सब साथ मिलकर संगठन के माध्यम से सरकार से हमारी मांगे रख सकते हैं और सरकार से हमें सहयोग भी मिल सकता है हमको ग्राम पंचायत के सचिव सरपंचों के द्वारा शासन की योजनाओं आदेशों नियमों से दूर रखा जाता है जिससे हम अपने जनता से किया वादा पूरा नहीं कर पाते हैं जिससे हमारी उपेक्षा हो रही है अपने सम्मान एवं जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए मैं जिले के सभी उपसरपंचों का आवाहन करता हूं वहीं तिवारी के आवाहन पर शहडोल जिले के पांचो ब्लॉक से बड़ी संख्या में उपसरपंच बुढार जनपद में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

जिस पर प्रभाकर तिवारी जिला अध्यक्ष उप सरपंच संघ ने सभी का आभार व्यक्त किया और नवनियुक्त बुढार जनपद के उपसरपंच संघ के पदाधिकारी को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

कार्यक्रम में रही इनकी उपस्थिति।

मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी विशिष्ट अतिथि उमाशंकर सिंह पूर्व सरपंच संरक्षक, जनपद पंचायत बुढार सीईओ मुद्रिका सिंह पटेल,अखिलेश कुमार शर्मा संरक्षक उप सरपंच संघ, राम मनोज मिश्रा सेवानिवृत्ति पीसीओ, संरक्षक राजेंद्र तिवारी बाबू महाराज पूर्व सरपंच, विक्की महाराज सिंदरी भारी उपसरपंच, सुरेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह सपना चतुर्वेदी, संतोष चंद्रा, राजकुमार चौधरी, पिंटू पटेल, बुढार ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला, दीपक त्रिपाठी लल्लू लाल मेहरा उपाध्यक्ष,जयसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष  मुकेश गौतम शिवाकांत गुप्ता उपाध्यक्ष राम प्रसाद प्यासी जनपद सदस्य संजय त्रिपाठी मंत्री, गोहपारू से महेंद्र सिंह मलमाथर ,राजेश तिवारी खंन्नौधी राजीव शर्मा करूआ, नरेंद्र मिश्रा बंटी सेमरा, सोहागपुर ब्लॉक निलेश गौतम खमरिया, रामायण मिश्रा विचारपुर, कमलेश तिवारी हार्डी 77, दलवीर नायक खेतौंली, अमित मिश्रा धुरवार, जब्बार खान मेंकी, गया प्रसाद देवगांव,शिवकुमार जायसवाल कोटमा वहीं बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के उप सरपंच कार्यक्रम में रहे उपस्थित।

Previous Post Next Post