Top News

चयन प्रतियोगिता क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, शहडोल की छात्राएं संभागीय चयन क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे भाग।

जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद संभागीय चयन प्रतियोगिता क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेंगे शहडोल की छात्राएं।

जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में अपने सभी टीमों को हराकर फाइनल मुकाबले में विजेता बनी है।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न कराई जा रही है।

महाविद्यालय स्तरीय महिला / पुरूष जिला स्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय अनूपपुर, वेंकटनगर, बुढार, जयसिंहनगर, शहडोल की टीमें सम्मिलित हुईं। 

प्राचार्य महोदय डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी और संस्था में सभी पदस्थ कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभायें।


शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी और क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला और साथ में उपस्थित सभी क्रीड़ाधिकारी सबसे पहले सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किये और टॉस के बाद मैच प्रारम्भ हुआ। 

मैच प्रारम्भ होने से पूर्व सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में मनीष नामदेव क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय वेंकट नगर और धीरेन्द्र वर्मा जयसिंहनगर एवं कमेंटेटर भूपेश वंशपाल स्कोरर विजय सिंह रहे। 

आज के मैच में अनूपपुर से क्रीड़ाधिकारी रामायण वर्मा राजनगर से आनंद मिश्रा बुढार से डॉ नृपेंद्र सिंह और शासकीय महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र -छात्रा उपस्थित रहे। 

सभी उपस्थित टीमों में से मैच कराकर शहडोल जिले की टीम का चयन किया गया जो अब संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी।

Previous Post Next Post