दुर्घटना बताई जा रही थी पहले जानकारी लेने पर खुला हत्या का राज़।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह की सूझबूझ से खुलासा मृतक का मौत का राज़।
आरोपी से पूछताछ हुआ था पुर्व में विवाद।
ट्रैक्टर से जानबूझकर कुचल कर कर दिया हत्या।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़वा में सोमवार शाम हुई ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की सनसनीखेज वारदात की जांच पुलिस ने तेजी से आगे बढ़ाई है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय पुलिस-प्रशासन के जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बुढ़वा निवासी रामप्रसाद कोरी की शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक तौर पर मामला दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा था, जिसके बाद थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर बारी की से निरीक्षण कराया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
जांच में सामने आया कि घटना से पहले मृतक का गांव में विवाद हुआ था।
इसके बाद आरोपी आकाश बैश ने ट्रैक्टर से उसका पीछा कर कथित रूप से जानबूझकर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना रात 7:59 बजे देवलोंद थाने पहुंची। पुलिस ने रात 11:01 बजे एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
वही वारदात में उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर को पुलिस प्रशासन ने जब्त कर लिया है और आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। एसपी ने थाना प्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस-प्रशासन ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1), 3 (5) तथा एससी/एसटी ऐक्ट (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।