प्रदेश स्तर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का गौरवपूर्ण सम्मान।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला अंतर्गत शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जैतपुर, जिला शहडोल ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश स्तर पर जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट बनाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रदेश स्तर पर विद्यालय को प्राप्त यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकगणों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

