विधायक ने किया आईसीसीयू वार्ड का लोकार्पण।
जिला चिकित्सालय परिसर में आईसीसीयू वार्ड का हुआ लोकार्पण।
कार्य में लापरवाही बरतने के कारण संबंधित शासकीय कर्मचारियों को जारी किया गया कारण बताओं नोटिस।
शहडोल // जिला कि विकास में एक कदम और आगे जिला चिकित्सालय परिसर में आज आईसीसीयू वार्ड का लोकार्पण किया गया आज दिनांक 8 जनवरी को विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह एवं कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज जिला चिकित्सालय परिसर शहडोल में जीर्णाेद्वार कर बनाए गए आईसीसीयू वार्ड का फीता काटकर लोकार्पण किए।
सी एच ओ, एएनएम को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।
लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया जिला के सभी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड का बनाना और वेरिफिकेशन कर चल रहा है जिसके लापरवाही वर्तनी पर जिले की मुखिया कलेक्टर वंदना वैद्य के निर्देशानुसार मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ने सीएचओ खम्हरिया कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर डॉ. आयशा मिश्रा,सीएचओ छतवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर खुशबू सिंह, एएनएम मिथिला सिंह, आशा कुशवाहा उपस्वास्थ्य केंद्र चुनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर, सीएचओ डॉ. आयशा निशा, नीरवती सिंह एवं लक्ष्मी बुनकर एएनएम उप स्वास्थ्य केंद्र खमरिया कला, रोहित सिंह बीपीएम, पुष्पेंद्र सिंह बीसीएम, समस्त सेक्टर सुपरवाईजर सिंहपुर, अमरहा, खैरहा, बेम्हौरी, बरतरा, कंचनपुर, पचगांव, मझगंवा, भारती त्रिपाठी सीएचओ अर्झुला को आयुष्मान कार्ड एवं ई केवाईसी कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित शासकीय कर्मचारियों को 2 दिन का समय दिया गया है। किया गया जारी कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के 2 दिवस के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित आईसीसीयू वार्ड लोकार्पण समारोह में इस अवसर पर शामिल जनप्रतिनिधि जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह जिला कलेक्टर वंदना वैध के साथ-साथ सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह के साथ जिला चिकित्सालय परिसर में पदस्थ कर्मचारियों और कई जनप्रतिनिधि अधिकारियों की उपस्थिति रही है।
