Top News

अधिकारी का जारी हुआ फ़रमान सड़कों के गड्ढों को मुक्त कराने नियुक्त किए गए अधिकारी।

लोक निर्माण विभाग के सड़कों को वर्षा के दौरान गढ्ढा मुक्त रखने के संबंध में विभाग कार्यालय प्रमुख का आदेश हुआ।

अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।



शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिले के सभी सड़कों के गड्ढों को बराबर से भरा जाएं जिससे किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना जनता के साथ न घट सके। 

21 जून 2023- कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शहडोल के द्वारा जानकारी दी गई है कि लोक निर्माण विभाग के सड़कों को वर्षा के दौरान गढ्ढा मुक्त रखने हेतु एम.पी. सिंह प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग शहडोल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। विकासखंड सोहागपुर, गोहपारू एवं बुढार हेतु अनुविभागीय अधिकारी  एम.पी. सिंह जिनका मोबाइल नंबर 7999056771 है तथा विकासखंड ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर हेतु श्रीमती वर्षा मिश्रा जिनका मोबाइल नंबर 8269182968 है, सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों को विकासखण्डवार वर्षा के दौरान गढ्ढा मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

Previous Post Next Post