Top News

जुआ के अवैध कारोबार पर स्थानीय पुलिस की कार्यवाही पकड़े गए कई जुआरी।

शहर के बीचोंबीच चल रहा था जुआ।

मकान के ऊपर हाल में सजा था जुआ फड़।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला उमरिया शहर के नगर क्षेत्र में मकान के ऊपर हाल के कमरे में संचालित जुआ फड़ पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने दबिश देकर 9 जुआरियों को तास के पत्तों और पैसे सहित गिरफ्तार किया गया। 

मौके से 75,205 रुपये नगद, 9 मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन सहित 6.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। यूपीआई लेन-देन की भी जांच जारी है।


शहर में चल रहा था जुआ, मकान के ऊपर कमरे में सजा था फड़।



पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल और वाहनों समेत 6.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त


शहर में अवैध रूप से संचालित जुए के फड़ पर उमरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

जिला के नगर कैम्प उमरिया में एक मकान के ऊपर बने कमरे में ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर मौके से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

 कार्रवाई के दौरान पुलिस-प्रशासन ने 75 हजार 205 रुपये नगद, 9 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन सहित कुल 6 लाख 50 हजार 205 रुपये का मशरूका बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार 6 अगस्त को थाना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनू नाहर द्वारा कैम्प उमरिया स्थित अपने मकान के ऊपर बने कमरे में जुआं फड संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली और चौकी सिविल लाइन पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की गई। 

टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए छापा मारकर कार्रवाई की।

ताश के पत्तों पर लग रही थी हार-जीत की बाजी

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कमरे में 9 लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से 75,205 रुपये नगद बरामद किए। 

वहीं इसके अलावा 9 मोबाइल फोन, 4 दोपहिया वाहन और ताश की 8 गड्डियां भी जब्त की गईं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 3 हजार रुपये और दोपहिया वाहनों की कीमत करीब 2 लाख 72 हजार रुपये बताई गई है।

नकदी के साथ यूपीआई से भी हो रहा था लेन-देन

जांच में पुलिस के सामने जुए के कारोबार से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। पुलिस के अनुसार जुए में हार-जीत की रकम का लेन-देन केवल नगद में ही नहीं हो रहा था, बल्कि मोबाइल फोन में उपलब्ध यूपीआई माध्यमों, जैसे फोन पे आदि, के जरिए भी भुगतान किया जा रहा था। पुलिस ने डिजिटल लेन-देन से जुड़े तथ्यों को जांच में शामिल किया है और साइबर सेल की मदद से संबंधित ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है।

9 आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 428/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट, 1867 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में फिरदोस अली, नीरज गुप्ता, नितिन कुमार बजाज, आनंद सिंह लोधी, कमलेश सिंह, अनिल अमरानी, सतेन्द्र सिंह, मोबीन खान और सोनू नाहर शामिल हैं।

जिला कोतवाली पुलिस प्रशासन की रही मुख्य भूमिका।

लेकिन वही शहडोल के बुढार धनपुरी नगर में जुएं का अवैध कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा स्थानीय विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी भाजपा नेता कैलाश नामक व्यक्ति के बुढार धनपुरी नगर क्षेत्र में कई ठिकानों पर अलग-अलग जगह प्रत्येक दिन बदलकर जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा है।

वही दूसरा व्यक्ति भी सट्टा किंग के नाम से विख्यात पुत्र के हाथों में सौंप कर कमान नमन नामक व्यक्ति जो की भाजपा पार्टी से समर्पित होने का नाजायज फायदा उठाते हुए सट्टा के साथ-साथ जुआ फड़ का भी संचालन सिनेमा रोड के अलावा और भी कई जगहों पर जुआ फड़ संचालन कर रहा है।

जिस पर स्थानीय पुलिस प्रशासन इस अवैध कारोबार को रोकने में नाकाम हो रहा है।

Previous Post Next Post