Top News

शासकीय शिक्षक आज भी संबंधित विधालय से रहे नदारत, मानते रह गए छूट्टी।

शासकीय शिक्षक कर्मचारी संबंधित शासकीय विद्यालय परिसर से नदारत।

आज भी बच्चों के साथ साथ स्वयं माना रहे छुट्टी।

दो दो शिक्षक विद्यालय में है पदस्थ एक के साथ दोनों शिक्षक विद्यालय से लापता।




रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // जिला के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार छूट्टी चल रहा था।

लेकिन आज से शासन आदेश अनुसार विधालय कि छूट्टी समाप्त हो गई है।

शासन के आदेश अनुसार 1 जनवरी 2024 से 4 जनवरी 2024 तक सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों की छुट्टी निर्धारित रहा, लेकिन नए वर्ष का पहला दिन रहा विद्यार्थियों के लिए लेकिन शिक्षकों के बदौलत विद्यालय में विद्यार्थी उपस्थित नहीं हो सके आज भी मानते रहे छुट्टी।

कर्म से श्रेष्ठय नमः।

एक ऐसा ही मामला सामने आया शहडोल जिला के जनपद शिक्षा विकासखंड सोहागपुर अंतर्गत धुरवार संकुल क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर पटपर टोला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रहा बंद।

शासकीय प्राथमिक विद्यालय केंद्र पास के स्थानीय निवासियों ने बताया यह विद्यालय कई दिनों से बंद है जैसा कि आप देख लीजिए आज भी यह विद्यालय बंद है। लेकिन वही स्थानीय निवासियों ने यह भी कहते हुए अपनी बात रखी कि हमारा नाम सामने नहीं आना चाहिए क्योंकि यह विद्यालय में कोई एक शिक्षक शहडोल से आता है और दूसरा गांव का ही है जिसको कुछ बोलो तो हमेशा अपने पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करने हमारे घर पहुंच जाता है और यह भी कहता है। मैं अपने पत्नी को लेकर थाने जाऊंगा और तुम्हारे खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर भी करा दूंगा कि तुम लोग मेरे साथ और मेरे पत्नी के साथ क्या करते हो इस तरह के शब्दों के साथ गांव के शिक्षक स्थानीय लोगों को धमका कर रखते हैं, वही मध्यान भोजन के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है और किसी प्रकार से कोई बात कभी बोलो तो शिक्षक महोदय अपनी सरकारी नौकरी का धौंस दिखाते हुए धमकाते रहते हैं।

Previous Post Next Post