पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का माननीय राज्यपाल ने किया शुभारंभ।
माननीय राजपाल श्री मंगू भाई पटेल ने पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।
माननीय राजपाल के शहडोल आगमन पर जमुई हेलीपैड स्थल पर विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी के द्वारा स्वागत किया गया।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय के जिला अंतर्गत पंडित शंभू नाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने कहा कि हम जो हैं मां-बाप से हैं। इसलिए हमें अपने मां-बाप को कभी नहीं भूलना चाहिए।
समारोह में संसदीय क्षेत्र शहडोल की सांसद हिमान्द्री सिंह, विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, कुलपति पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल प्रोफेसर राम शंकर, भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनोद कुमार कमिश्नर शहडोल संभाग छोटेलाल सिंह, एडीजीपी डी.सी. सागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।
माननीय राज्यपाल ने हितग्राहियों को वितरित किये हितलाभ।
प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने आज शहडोल के जिला के जनपद पंचायत सोहागपुर केे ग्राम पंचायत हर्री में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल ने शासकीय योजनाओं से लाभाविंत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सुखराम बैगा को वृद्वा पेंशन योजना, सारिता बैगा को प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, मस्त्य हेतु ओमप्रकाश केवट, श्री सूरज कचेर को क्रेडिट कार्ड, श्री शिवलाल बैगा को सबंल पंजीयन कार्ड, हिना बैगा को सिकल सेल कार्ड़ सहित अन्य योजनाओं के हिततग्राहियों को हितलाभ वितरित किया गया।
