नाबालिग मूक बधिर बालिका से दरिंदगी।
पड़ोस में रहने वाले युवक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया और भेजा सलाखों के पीछे।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पड़ोसी युवक ने मूक बधिर नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने घटना की जानकरी इशारे से दी, जिसके बाद परिजनों थाने पहुंचे। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376 पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में निवास करने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस में रहने वाला एक युवक पिछले कुछ दिनों से उसके घर उस वक्त जा कर दुराचार करता था, जब नाबालिग की मां काम करने बाहर चली जाती थी और छोटा भाई खेलने चला जाता था।
पुलिस के हत्थे चढ़ा हवस का दरिंदा: पानी मांगने के बहाने कमरे में घुस कर किया था दुष्कर्म, अब पहुंचा सलाखों के पीछे।
नाबालिग जब घर पर अकेली रहती तब वह पानी पीने के बहाने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती करता था। इस दौरान उसकी मां काम से वापस आई तो नाबालिग बच्ची के बर्ताव में कुछ बदलाव देखकर शक हुआ। बेटी से जब मां ने घटना के संबंध में पूछा तो मूक बधिर नाबालिग ने घटना को इशारे से बताया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376 पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार करा लिया है। वहीं इस मामले में किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।