एकलव्य में छात्र – छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोहा।
समस्त स्टाफ के सहयोग से गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन कार्यक्रम को सफ़ल बनाएं।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला के बुढार विकासखंड अंतर्गत जैतपुर क्षेत्र के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम सफल रहा। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राम कल्याण गुप्ता के मार्गदर्शन एवं विद्यालय में पदस्थ समस्त स्टाफ के सहयोग से गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्सव पूर्वक मनाया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के एसडीएम दीपक मंडावी ने कार्यक्रम में शिरकत की।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन सेठिया ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान का वाचन किया गया।
इसके बाद आदर्श आवासीय विद्यालय एकलव्य जैतपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। जिसमें देश भक्ति गीतों में नृत्य, गणतंत्र दिवस के महत्व पर भाषण , समेत अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों के द्वारा दी गई।
बच्चों की मनोरंजन प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित क्षेत्रवासी स्थानिक जनप्रतिनिधि एवं कार्यक्रम में आए अधिकारियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्राचार्य एवं उनके सहयोगी स्टाफ के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए स्थानीय समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के कर्मठ पुलिसकर्मियों का बैच लगाकर एवं विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थिति मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपक मांडवी मंडल अध्यक्ष सचिन सेठिया, युवा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रभात त्रिपाठी, अजय शर्मा जागेश्वर रजक संतोष परस्ते प्रवीण सिंह राम विशाल शर्मा, रामकेश मीणा, लोंतती मीणा, कन्हैया लाल गुप्ता रवि नारायण रविंद्र शर्मा, राकेश वर्मा मनोज सिंह, लालेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, गीता सिंह, मनोज कांत शर्मा समेत आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

