Top News

मैनेजमेंट का काम लेकर अपने नाम जिला बदर का अपराधी बन गया अवैध कबाड़ कारोबार का व्यापारी।

जिला बदर का आरोपी बन गया अवैध कबाड़ कारोबारी।

अनीश ने संभाला संभाग का मैनेजमेंट कार्यभार। 

कानून से ऊपर है अवैध कबाड़ कारोबारी।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय ज़िला में चल रहा अवैध कबाड़ का कारोबार कारोबारियों से पुलिस प्रशासन है अंजान।

अनीश ने संभाला संभाग का मैनेजमेंट तो गुडडू ख़ान सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड शहडोल स्थित जिले के प्रमुख और प्रभारी के साथ साथ पत्रकार जगत। वही दूसरा सोहागपुर में ही स्थित रहीम नाम के व्यक्ति ने अपने अवैध कबाड़ कारोबार को पत्नी के हाथों सौंप कर घुनघुटी और पाली थाना जिला उमरिया क्षेत्रों में फैलाया कारोबार धड़ल्ले से संचालित कर रहा है।

शहडोल मुख्यालय नगर के बाण गंगा कालोनी स्थित कोटमा रोड़ पर अवैध कबाड़ गोदाम धड़ल्ले से इस समय चल रहा है। 

कोतवाली थाना क्षेत्र सिंहपुर रोड पर एक की जगह दो दो कबाड़ के ठीहों का संचालन धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है जिसमें कभी भी किसी प्रकार का बीट प्रभारी या संबंधित पुलिस प्रशासन का किसी प्रकार से हस्ताक्षेप नहीं रहता है हमेशा रोड पर कबाड़ के ट्रैक लोड होते हैं जिसे जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है लेकिन बीट प्रभारियों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता ना ही संबंधित पुलिस प्रशासन को दिखाई पड़ता है। 

लाखों की अवैध कबाड़ खेप कई बार ज़ब्त किए गए, बिना दस्तावेज स्क्रैप ले जा रहा ट्रक पकड़ा गया।

जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे इस दौरान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ दिन पूर्व बिना वैध दस्तावेजों के लोहे का स्क्रैप परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया गया है। 

इस कार्रवाई में करीब लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस-प्रशासन ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलती है मुख्यालय क्षेत्र से एक 6 चक्का ट्रक भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लेकर सोहागपुर थाना रोड होते हुए कटनी जबलपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू करते हैं। 

जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी लिया जाता है। तिरपाल हटाने पर उसमें बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, एंगल, टीन और अन्य कबाड़ सामग्री मिली। ट्रक चालक ने अपनी पहचान तौफिक खान निवासी जबलपुर के रूप में बताई। पुलिस ने जब स्क्रैप के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। 

इसके बाद पुलिस ने पूरे माल को संदिग्ध मानते हुए ट्रक सहित जब्त कर लिया। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब लगभग दस टन लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये, तथा ट्रक सहित लगभग कीमत का महिंद्रा ट्रक जब्त किया गया था।

इस तरह कुल 22 लाख रुपये की संपत्ति संबंधित पुलिस-प्रशासन ने अपने कब्जे में ली है।

वहीं शहडोल जिले में स्थानीय निवासियों ने कहा कि अवैध कबाड़ का कारोबार चोरी और औद्योगिक परिसरों से होने वाले अपराधों को बढ़ावा देता है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना वैध दस्तावेज कबाड़ का परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Previous Post Next Post