मकर संक्रांति पावन पर्व त्यौहार पर महिला ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य हल्दी कुमकुम उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न।
मकर संक्रांति पावन पर्व परंपरा और सौहार्द का संगम है।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला नगर में महिला ब्राह्मण समाज शहडोल द्वारा पारंपरिक हल्दी कुमकुम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उत्सवपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्षा प्रियंका द्विवेदी ने की उन्होंने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि आपसी सद्भाव, परंपरा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देता है। हल्दी–कुमकुम के माध्यम से महिलाओं ने एक-दूसरे के सुख, समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मधु गौतम, रीता द्विवेदी, सरोज शुक्ला, पूजा द्विवेदी, शुभा द्विवेदी, श्रुति गौतम, संध्या गौतम, मीना, मधु मिश्रा, शशि द्विवेदी, निधि शुक्ला और अन्नपूर्णा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने पारंपरिक परिधान के साथ मंगल गीतों और आत्मीय संवाद का आयोजन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का संकल्प लिया गया। उपस्थित महिलाओं ने ऐसे सभी त्यौहार पर आयोजनों को निरंतर करने की आवश्यकता पर बल दिया। ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहे।
मकर संक्रांति पर महिला शक्ति की यह एकजुटता ने शहडोल में सामाजिक सौहार्द की मिसाल बन रही है।
