Top News

माफियाओं के अवैध रेत उत्खनन कारोबार में छीन लिया एक और मासूम की जिंदगी, जिम्मेदार बनें है अंजान।

अवैध खनन के कारोबार में छीन लिया एक और जिंदगी।

ट्रैक्टर इंजन ट्राली पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत।

संबंधित विभाग के अधिकारी बने हुए हैं अंजान।

रिपब्लिक न्यूज।।                                                                 

शहडोल मुख्यालय जिला के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत मरजाद गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग चालक की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन मालिक व अन्य लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए बुढार अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मरजाद गांव के क्षेत्र अंतर्गत नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली इंजन सहित पलटने से चालक इंजन के नीचे दब गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर के इंजन को सीधा कर किसी तरह आकाश कोल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

बीट प्रभारी के कार्य शैली पर उठ रहा सवाल, कमीशन के खेल में मासूम की मौत।

मृतक की पहचान आकाश कोल के रूप में हुई है, जिसे नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन कारोबार परिवहन के कार्य में लगा था।

बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि ट्रैक्टर का इंजन पलटने से ड्राइवर उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर कहां से कहां ले जाया जा रहा था इसका खुलासा जांच में होगा।

Previous Post Next Post