
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ग्राम पंचायत खैरहा में करेंगे 3.57 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 16 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत खैरहा मे 3.15 करोड़ लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 42.50 लाख की लागत वाले नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह करेंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जिला योजना समिति की सदस्य अंमिता चपरा, जिला पंचायत निर्माण समिति के सभापति जगन्नाथ शर्मा तथा जनपद सदस्य दीपिका जगन्नाथ शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच दुईजी बाई कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में नवीन पंचायत भवन परिसर जिसकी लागत 21.74 लाखा, सामुदायिक भवन खैरहा लागत 12 लाख, सामुदायिक भवन कदौंहा लागत 14.49 लाख, बाउन्ड्रीवाल पंचायत भवन खैरहा 5.50 लाख, पेपर ब्लाक एवं सेड निर्माण 05.9 लाख, सीसी रोड एवं नाली निर्माण 02.99 लाख, स्टॉप डैम निर्माण कर्रहा घाट बहरा नाला खैरहा 17.94 लाख स्टाॅप डैम निर्माण झोझा नाला कुदरी टोला खैरहा लागत 13.99 लाख, स्टाॅप डैम निर्माण महुआदहा नदी कर्बला के पास लागत 69 लाख, गे्रवल रोड निर्माण हायर सेकेण्डरी स्कूल से बरमहा तालाब तक 66 लाख, घाट निर्माण पतरिहाई तालाब ग्राम कंदौहा लागत 4 लाख के साथ ही सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इसी तरह बाउन्डीवाल निर्माण समुदायिक भवन यज्ञशाला परिसर ग्राम कंदौहा, लागत 17 लाख, सीसी रोड निर्माण अस्पताल तिराहा से माध्यमिक विद्यालय तक लागत 21.50 लाख, नाली निर्माण गुरू के घर से चिकनी चौराहा तक लागत 04 लाख रूपए कुल 42 लाख 50 हजार रूपए की लागत वाले कार्याें का भूमिपूजन करेंगे।
