Top News

नए सत्र में प्रवेश हेतु आवेदन 25 जून तक।

जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में प्रवेश हेतु आवेदन 25 जून तक।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय देश प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र शुरू होते ही सभी अपने परिसर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हैं ऐसा ही एक नियम प्रदेश सरकार ने शासकीय जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ (शहडोल) प्राचार्य ने जानकारी दी है कि पीएम श्री स्कूल ज.न.वि. मऊ, ब्यौहारी जिला-शहडोल में नए सत्र कक्षा ग्यारहवी में प्रवेश हेतु (Humanities) संकाय हेतु नीचे दिये गए QR CODE पर जाकर आवेदन फॉर्म आमंत्रित हैं।

जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 11 हेतु इस विद्यालय पर आकर अपना आवेदन जमा कर सकते है, या ईमेल आईडी के माध्यम से भी प्रवेश कर सकते हैं।

शासन के नियमों अनुसार आवेदन भेजने के लिए विद्यालय का मेल आईडी jnvshahdol123@gmail.com पर आवेदन भेज सकते है। 

जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित किया गया है। शहडोल जिले मे निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में 10 वीं पास छात्र-छात्राओं इसके लिए पात्र हैं। विस्तृत विवरण एवं आवेदन फार्म के लिए हेल्पडेस्क नं. 9039918711 पर संपर्क कर सकते हैं।

Previous Post Next Post