Top News

गृह एवं आबकारी विभाग ने कर्मचारियों का किये पदोन्नति।



रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मध्यप्रदेश शासन के गृह एवं आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार  पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने सूबेदार प्रियंका शर्मा रक्षित निरीक्षक राजमति परस्ते एवं बृजलाल रोकडे को पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारी सौंपा गया।

जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत ने आरक्षक सहेज सिंह, गोपाल सिंह, शोभारानी, गजेंद्र सिंह को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत एवं प्रधान आरक्षक से उप निरीक्षक आबकारी के पद पर पदोन्नत हुए प्रकाश मरावी को प्रतीक स्वरूप स्टार एवं फीता लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी हनुमान सिंह, आबकारी उप निरीक्षक रजनीश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोगो ने भी पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षको एवं उप निरीक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं।

मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने सूबेदार प्रियंका शर्मा रक्षित निरीक्षक राजमति परस्ते एवं बृजलाल रोकडे को पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारी सौंपा गया।

जिसमें प्रियंका शर्मा राजमति परस्ते एवं बृजलाल रोकड़े को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के साथ करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान एवं डीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने भी पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Previous Post Next Post