Top News

प्रदेश उपमुख्यमंत्री एवं विधायक ने खैरहा ग्राम पंचायत के कई कार्यों का लोकार्पण के साथ भूमि पूजन भी किये।

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा खसरा को शून्य तक पहुंचाने वाली पंचायतो को मिलेगा सुमन पंचायत पुरूस्कार- उप मुख्यमंत्री। 

डबल इंजन की सरकार  ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कर रही कार्य- सांसद।

वीबी जी रामजी योजना से ग्राम पंचायतें अपनी कार्य योजना के अनुसार कर सकेंगी अधोसंरचना के कार्य- विधायक श्री मरावी। 

शहडोल मुख्यालय विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वस्थ्य भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। प्रदेश सरकार ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर एवं खसरा बीमारी को शून्य तक पहुंचाने वाली ग्राम पंचायतो को सुमन पंचायत पुरूस्कार योजना के तहत 5 लाख रूपये की सम्मान राशि देगी। प्रदेश में स्वास्थ्य  के क्षेत्र में लगातार संसाधनों एवं अधोसंरचना के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा निःषुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जरूरत है शासकीय सुविधाओ और योजनाओ की जानकारी देकर लोगो को अस्पताल तक पहुंचाने तथा उनके उपचार में मदद करने की। यह विचार मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत खैरहा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए व्यक्त किये। 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने  ग्राम पंचायत खैरहा में 3.15 करोड़ लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 42.50 लाख लागत की लागत वाले नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। 

उप  मुख्यमंत्री  श्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय सेवक तथा जनप्रतिनिधि समन्वय बनाकर  सजगता के साथ कार्य करते हुए विकास को गति प्रदान करें।  आपने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा खनिज मद में संबंधित जिले को क्षेत्र विकास के लिए 30 प्रतिषत राषि जिला खनिज मद के माध्यम से उपलब्ध कराते है।  प्रधानमंत्री  श्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रो में अधोसंरचना  तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण पर आधारित कार्याें के लिए वीबी रामजी योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना मेें अब  लोगो को 125 दिन की मजदूरी  मिलेगी तथा मजदूरी दर में भी  वृद्वि करते हुए 300 रूपये कर दी गई है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में विकास कार्याें के लिए पैसो की कमी नही होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं  मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में  ग्रामीण क्षेत्रो में शहरी क्षेत्रो की जैसी सुविधाएं विकसित की  जा रही है।  सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विष्वास तथा सबका प्रयास के सिद्वांत पर कार्य कर रही है। सभी लोग देष के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खैरहा ग्राम पंचायत में सोलर लाइट की सौगात मिलेगी। 

जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी ने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि वीबी जी रामजी योजना से ग्राम पंचायतें अपनी कार्य योजना के अनुसार अधोसंरचना के कार्य कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा  माताओ एवं बहनो के लिए  लाडली बहना योजना तथा किसानो के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का संचालन कर रही है। जिला पंचायत निर्माण समिति के सभापति श्री जगन्नाथ शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए ग्राम पंचायत खैरहा की उपलब्धियों तथा आवष्यकताओ से अवगत कराया। 

 इस अवसर पर विधायक शरद कोल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद सदस्य दीपिका जगन्नाथ शर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका शालिनी सरागवी, ग्राम पंचायत सरपंच दुईजी बाई कोल तथा संयुक्त आयुक्त विकास मुद्रिका सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गलैक्सी नागपुरे, डिप्टी कलेक्टर  अर्चना मिश्रा, अमित मिश्रा, रविकांत त्रिपाठी, रूपेंद्र मिश्रा, दौलत मनवानी, रवींद्र वर्मा, सुशील शर्मा, राजेष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

उपमुख्यमंत्री ने नवीन पंचायत भवन परिसर जिसकी लागत 21.74 लाखा, सामुदायिक भवन खैरहा लागत 12 लाख, सामुदायिक भवन कदौंहा लागत 14.49 लाख, बाउन्ड्रीवाल पंचायत भवन खैरहा 5.50 लाख, पेपर ब्लाक एवं सेड निर्माण 05.9 लाख, सीसी रोड एवं नाली निर्माण 02.99 लाख, स्टॉप डैम निर्माण कर्रहा घाट बहरा नाला खैरहा 17.94 लाख स्टाॅप डैम निर्माण झोझा नाला कुदरी टोला खैरहा लागत 13.99 लाख, स्टाॅप डैम निर्माण महुआदहा नदी कर्बला के पास लागत 69 लाख, ग्रेवल रोड निर्माण हायर सेकेण्डरी स्कूल से बरमहा तालाब तक 66 लाख, घाट निर्माण पतरिहाई तालाब ग्राम कंदौहा लागत 4 लाख के साथ ही सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्यों का लोकार्पण किया। इसी तरह बाउन्डीवाल निर्माण समुदायिक भवन यज्ञशाला परिसर ग्राम कंदौहा, लागत 17 लाख, सीसी रोड निर्माण अस्पताल तिराहा से माध्यमिक विद्यालय तक लागत 21.50 लाख, नाली निर्माण गुरू के घर से चिकनी चैराहा तक लागत 04 लाख रूपए कुल 42 लाख 50 हजार रूपए की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन किया।

Previous Post Next Post