Top News

लाटरी चमकाएंगी अब बच्चों की पढ़ाई का किस्मत, मनचाहे स्कूलों में पढ़ सकेंगे।

लाटरी से चमकी किस्मत, मनचाहे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ सकेंगे बच्चे।

अशासकीय विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी द्वारा सीट का किया गया आवंटन।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र शहडोल ने जानकारी दी है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय शालाओं में निशुल्क प्रवेश के लिए सत्र 2025- 26 में शहडोल जिले में लगभग 1547 छात्रों द्वारा आवेदन ऑनलाइन किए गए थे। जिसमें सत्यापन पश्चात् 1324 आवेदन प्राप्त कि गए थे। उन्होंने बताया कि 29 मई को राज्य शासन द्वारा स्कूल आवंटन हेतु लॉटरी की प्रक्रिया की गई। जिसमें 898 छात्रों को शहडोल के 228 विभिन्न अशासकीय विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी द्वारा सीट आवंटन किया गया। इसकी सूचना आवेदक के मोबाइल नंबर पर 02 जून से 10 जून तक प्रवेश लेने हेतु सूचित किया गया। आवेदक मोबाइल पर प्राप्त मैसेज अनुसार संबंधित विद्यालय में आवश्यक अभिलेख एवं रजिस्टर्ड मोबाइल के साथ उपस्थित होकर समय सीमा में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। आपने बताया कि समय सीमा में प्रवेश न लेने पर प्रवेश से वंचित रह जाएंगे और उसकी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण निर्धारित समय सीमा के बाद प्रवेश नहीं हो पाएगा। संबंधित अशासकीय विद्यालयों की आईडी पर भी उनकी विद्यालय में निशुल्क प्रवेश हेतु जिन छात्रों का चयन किया गया है उसकी सूचना प्रदर्शित हो रही है संबंधित विद्यालय अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके समय सीमा में प्रवेश देना सुनिश्चित करें यदि इस प्रक्रिया में किसी विद्यालय के द्वारा जानबूझकर प्रवेश देने से आनाकानी की जाती है तो उनके विरुद्ध शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post Next Post