रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत किया गया विविध रूप से कार्यक्रम।
ऐसा ही कार्यक्रम जिला के शासकीय महाविद्यालय पंडित अटल बिहारी बाजपेई जयसिंहनगर, जिला शहडोल म.प्र. में दिनांक 24 सितंबर 2024 को महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल भाव को बताया गया। उन्होंने कहा कि गत वर्षो से संचालित यह योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सर्वश्रेष्ठ भूमिका अदा करती आ रही है।
इस योजना के माध्यम से सामाजिक जीवन के विविध पहलुओं को देखा जाता है। विद्यार्थी स्वयंसेवक बनकर सामाजिक जागरूकता एवं समाज सेवा को नजदीक से जान पाते हैं। एनएसएस कार्यक्रम के अधिकारी प्रो.सतीश वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित नियम एवं अनुशासन पर अपने विचारों को प्रकट किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की और इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक भूपेश वंशपाल द्वारा एनएसएस लक्ष्य गीत गाया गया साथ ही इकाई के स्वयंसेवकों ने अपने अपने अनुभवों को सबके साथ साझा किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में पदस्थ शिक्षकों में डाॅ. लवकुश दीपेन्द्र विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र, डॉ. मंगल सिंह अहिरवार विभागाध्यक्ष हिंदी, जितेंद्र कुमार साकेत, राजेंद्र साकेत, डॉ. प्रीति रजक, कर्मचारियों में राम नारायण चौधरी, सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार एवं अन्य विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
