धनपुरी में स्टाप डैम बह जाने के संबंध में वस्तुस्थिति।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला के धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका निधि से लगभग 98 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन स्टाप डैम बह जाने संबंधी खबरें चल रही हैं । इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी ने कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल संभाग शहडोल के प्रतिवेदन का हवाला देते हुए बताया कि धनपुरी के वार्ड क्रमांक 20 बगईया घाट में निर्माणाधीन स्टाप डैम की गुणवत्ता खराब होने के कारण संपूर्ण निर्माण कार्य अमान्य कर दिया गया है। निर्माणाधीन कार्य का अभी किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है, निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करने के लिए नगर पालिका परिषद के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।