अधिकारियों ने फहराया अपने कार्यालय तिरंगा।
80 वीं वर्ष का मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला के सभी कार्यालयों में फहराया गया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर्व की दी गई हार्दिक शुभकामनाएं।
उन सभी बीर जवानों सहित स्वतंत्रता संग्रामके सेनानियों को याद करते हुए नमन किया गया स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर ने माध्यमिक शाला ऐंताझर में किया स्वरुचि भोज।
15 अगस्त 2026- स्वतंत्रता दिवस के अवसर स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने माध्यमिक शाला ऐंताझर में आयोजित स्वरूचि भोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ स्वरूचि भोज किया। विद्यालय में अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने विद्यालय का अवलोकन किया।
स्वरूचि भोजन में जयसिंहनगर क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य अमिता चपरा, एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग, संयुक्त आयुक्त विकास मुद्रिका सिंह, संयुक्त संचालक शिक्षा उमेश धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी अमित चौधरी, सहायक आयुक्त आनन्द राय सिन्हा, डीपीसी अमर नाथ सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्राम पंचायत के स्थानीय निवासी सुभाष द्विवेदी, सुशील शर्मा, सहित गणमान्य नागरिक, स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
