शहडोल पुलिस की साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई।
ब्लैकमेलिंग कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय थाना सिंहपुर क्षेत्र की फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति सरफराज राजपूत नामक ने स्वयं को अविवाहित बताकर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से पीड़िता से संपर्क किया और विश्वास में लेकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
इसके बाद में आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 30000 रुपए की मांग की। वीडियो भुगतान के बाद भी वायरल कर दिए गए और गलत संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सिंहपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रायपुर छत्तीसग राज्य रवाना किया गया। दबिश के दौरान आरोपीगण रायपुर से फरार होकर मिठौंरी में छिपे हुए पाए गए।
जिन्हें दो टीमों की मदद से दिनांक 20,05,25 को गिरफ्तार कर थाना सिंहपुर लाया गया।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद बिलाल रज़ा पिता सलाउद्दीन शेख उम्र 36 वर्ष दूसरा अफ़तार अली की पत्नी और तीसरा व्यक्ति मोहम्मद शाहिद उर्फ बबलू पिता अब्दुल मजीद सभी निवासी ग्राम केरहा थाना सिंहपुर शहडोल मध्यप्रदेश के निवासी हैं।
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों से 03 नग मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए एवं आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज कर दाखिल किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका .
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी और पदस्थ कर्मचारियों एवं साइबर सेल से प्रकाश द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।
शहडोल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की तत्काल सूचना 1930 कर शिकायत करें या फिर संबंधित थाने में संपर्क करें।