Top News

पुलिस प्रशास ने अवैध कबाड़ लोहा ट्रक सहित किया जब्त।

5 टन अवैध कबाड़ लोहा ट्रक सहित जब्त।

रिपब्लिक न्यूज़।।

अनूपपुर जिला के क्षेत्र मे अवैध कबाड़ माफियाओं तथा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अवैध कबाड़ कारोबारियों मे थाना प्रभारी कोतमा रत्नांबर शुक्ला को मुखबिर सूचना मिली की एक ट्रक अवैध कबाड़ लेकर कोतमा से अनूपपुर की तरफ निकलने वाला है, जिस पर सटीक कार्यवाही करते हुए ट्रक क्रमांक UP-14-ET-1603 को अवैध कबाड़ के साथ कोतमा रेल्वे स्टेशन अंडरब्रिज के पास पकड़ा गया, जिसमें कबाड़ लोड ट्रक ड्राईवर से पूछताछ पर उक्त ट्रक के चालक रितुराज रावत ने ट्रक मे भरा कबाड़ रियाज खान के द्वारा लोड कराना तथा कोई दस्तावेज न होना बताया, जिस पर ट्रक मे भरा अवैध कबाड़ लगभग 05 टन मौके पर धारा 35(2),5 बीएनएसएस एवं 303 (2) बीएनएस मे जप्त कर कार्यवाही की गई।

Previous Post Next Post