Top News

रेत माफिया ने दिनदहाड़े ठेकेदार के कर्मचारियों के ऊपर किया हमला।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला के क्षेत्रों में रेत के अलावा और भी अवैध उत्खनन माफियाओं की दिन प्रतिदिन मनमानी बढ़ाता जा रहा है एक मामला आज सामने आया है।

जहां दिनदहाड़े किया हमला रेत माफियाओं ने रेत ठेकेदार के ऊपर किया हमला और यह हमला सोहागपुर थाना से 100 मीटर की दूरी पर हुआ जिसमें सहकार ग्लोबल के जनरल मैनेजर व अन्य लोगों पर हमला किया गया दो गाड़ियां तोड़ दी गई,,

सबसे बड़ी बात यह है की दिनदहाड़े शासकीय की ठेकेदारी पर हमला होता है लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है,,

अपराधियों के हौसले बुलंद शहर की यह हालत है तो आप समझ सकते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ क्या होगा?

पूरा मामला सोहागपुर थाना से लगे नेशनल हाईवे की फ्लाई ओवर ब्रिज के पास की घटना। जहां पर अवैध रेत उत्खनन कारोबार माफियाओं ने ठेकेदार के कर्मचारियों के ऊपर जान लेवा हमला किये।

Previous Post Next Post