Top News

राज्य शासन ने कृषि यंत्र हैप्पी सीडर में 84 हजार एवं सुपर सीडर में एक लाख बीस हजार रुपए तक का अनुदान।

हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित।


रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार मुख्यालय जिला के सहायक कृषि यंत्री शहडोल ने जानकारी दी है कि कृषकों द्वारा खेत में नरवाई जलाना दण्डनीय अपराध है।

खेत में नरवाई जलाने से निजात पाने एवं फसल का बेहतर उत्पादन लेने के लिये बुआई हेतु हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर कृषि यंत्र का उपयोग किया जाता है।

हैप्पी सीडर 45 एच पी से अधिक के ट्रेक्टर एवं सुपर सीडर 50 एच.पी. से अधिक क्षमता के ट्रेक्टर से संचालित होता है।

इन यंत्रों के माध्यम से खेत में कटाई उपरान्त खेत तैयार करने की आवश्यकता नही होती है एवं सीधे अगली फसल की बुआई की जा सकती है। जिससे खेत की नमी बनी रहती है एवं फसल की बुआई भी सही समय पर हो जाती है।

हैप्पी सीडर में अधिकतम 84000/-रू० एवं सुपर सीडर में अधिकतम 120000/- रू0 तक का अनुदान राज्य शासन का प्रावधान है।

इच्छुक कृषक www-dbt-mpdage-org पर जाकर आवेदन कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिये जिले के कार्यालय सहायक कृषि यंत्री से संपर्क कर सकते है।

Previous Post Next Post