Top News

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के लिए ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न।

ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न। 


रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला ईकाई शहडोल की बैठक श्री शिव गणेश मंदिर जय स्तंभ चौक में संपन्न हुई। 

बैठक में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव दिवस दिनांक 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के पर्व पर विशेष पूजा कार्यक्रम के संबंध में सुनिश्चित किया गया की मंदिर में ही पूजन विधि कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। जिसमें विशेष कर ब्राह्मण एकता परिषद के सभी लोग सपरिवार उपस्थित होकर पूजन कार्यक्रम का लाभ लेकर सहभागिता प्रदान करें।

विशेष आग्रह पूजन कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ब्राह्मण जाति को खुले आम अपमानित करने वाले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को लेकर विमर्श हुआ और बाद में अनुराग के खिलाफ थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज करा जाए, इस पर चर्चा हुई और कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। ताकि अब ब्राह्मण जाति को लेकर अपमान जनित तरीके से अपने प्रचार प्रसार के लिए जातिगत अपमान किए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जा सके ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी ब्राह्मण जाति के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार न कर सके।

विचार विमर्श के पश्चात जिला संयोजक पंडित अनिल शुक्ला के प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर में पूरे भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों आंचल से आए 26 पर्यटकों कि आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या वाकई पर्यटकों को घायल किए जाने कर दहशत फैलाने की कायरता पूर्ण कार्यवाही की कड़ी निंदा की गई तथा मारे गए परिजनों के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव किया गया कि भारत शासन में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री महोदय इस प्रकार के कड़े कदम उठाए ताकि इस प्रकार का दुस्साहस करते कोई ना कर सके। तथा प्रभावित पर्यटकों परिवारों को सा सम्मान राहत राशि की घोषणा की जाए।

बैठक में ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संयोजक पंडित अनिल शुक्ला जिला अध्यक्ष पं.त्रिलोकी नाथ गर्ग पं चंद्रिका प्रसाद शुक्ला पंडित राम मिलन शर्मा पंडित श्रीनिवास शर्मा पंडित आर पी त्रिवेदी पंडित लखन पांडे पंडित सुशील शर्मा पंडित बीपी द्विवेदी पंडित लोकेंद्र प्रसाद तिवारी पंडित राम प्रसाद तिवारी पंडित रघुवंश मिश्रा पंडित शैलेंद्र मिश्रा पंडित देव मणि द्विवेदी पंडित अयोध्या मिश्रा पंडित सत्येंद्र मिश्रा पंडित कृष्ण मोहन चतुर्वेदी आदि अन्य कई लोग उपस्थित रहे। बैठक संपन्न होने के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने थाना कोतवाली में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

Previous Post Next Post