सीधी में बीच से टूटा हाईटेंशन लाइन का टावर, 2 मजदूरों की मौके पर मौत, 7 गंभीर।
रिपब्लिक न्यूज।।
भोपाल मध्यप्रदेश के जिला सीधी रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पटेहरा में 132 केवी हाईटेंशन टावर खड़ा करते समय अचानक बीच से टूट गया टावर टूटने से वहां काम कर रहे 9 मजदूर अचानक ऊंचाई से गिर गए अचानक हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में ग्रामीणों के माध्यम से प्राइवेट वाहन करके घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भिजवाया गया, जहां से सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है यहां वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।
70 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे थे मजदूर।
यह हादसा गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे हुआ, जहां करीब 70 फीट ऊंचाई पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक बीच से टावर टूट गया। इसके बाद सभी मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े और गिरने के साथ ही 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई इसके अलावा 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज करवाने के लिए गांव के अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक हजार किलोमीटर दूर से आए थे मजदूर।
हादसे में घायल सभी मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी नहीं हैं यह मजदूर 1000 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल से यहां काम करने के लिए आए हुए थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आज उनके साथ यह भीषण हादसा हो जाएगा और उनकी जान चली जाएगी।
दोनों मृतक थे सगे भाई।
पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आए मजदूर में से 2 मजदूर सगे भाई थे, जिनकी मौत हो चुकी है। यह दोनों सगे भाई पिछले 3 सालों से मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे थे इस मामले में रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की एक खबर मिली थी, जिसमें 2 मजदूरों की मौत की सूचना है और बाकी घायल हैं। इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि हादसा किस वजह से हुआ है।