जन सुनवाई के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय से हुआ शिकायत।
घर की महिलाओं से किया गया अभद्रता।
मीटर रीडर ने किया अभद्रता। समय से पहले कटा घर की विधुत वितरण कनेक्शन।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल // मामला जिला मुख्यालय निवासी ग्राम लालपुर थाना बुढार प्रार्थी के पिता गुलाब चंद गुप्ता के नाम से एक घरेलू विद्युत मीटर क्र० 1102022897 घर में लगा हुआ है उस विद्युत मीटर का भुगतान निमित रूप से जमा करता जा रहा है इस माह उक्त मीटर का अत्यधिक बिल राशि जारी हुआ है 19,000/- था जबकि इस बात की शिकायत विधुत कार्यालय बुढार में पदस्थ अधिकारी के साथ साथ जबलपुर विधुत कार्यालय में दर्ज कराई गई है,किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। आज दिनांक 13/1/2024 को लगभग 3.00 बजे के बीच मीटर रीडर विक्रम सिंह अपने अन्य 4-5 साथियों सहित मेरे घर में आ कर लाईन काटने लगा जबकि राशि जमा करने हेतु समय बाकी था घर में महिलाएं थी उन्होने माना किया की अभी लाईन मत काटो घर के लोग आ जायेंगे तब बातचीत कर लेना इसके बावजूद भी विक्रम सिंह एवं उसके साथ 2 अन्य मोटे मोटे व्यक्तियों द्वारा तेज आवाज में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहने लगे की हम लाईट काट कर जायेगे हम सरकारी कर्मचारी है। अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे उक्त मीटर मेरे घर के अंदर लगा है मैंने कई बार विभाग को बोला की मीटर बाहर लगा दो क्योंकि घर में महिलाएं अकेले रहती है, हम लोग बाहर रहते है और मीटर रीडर विक्रम सिंह दारू पीकर समय असमय घर के अन्दर घुसता है जो हमे पसंद नही है। बिजली विभाग मे गये कि हमे रिकार्ड बताई जाये तो हमे कोई जवाब नहीं मिला।
आवेदन पत्र पेश कर निवेदन है कि विक्रम सिंह और उसके साथियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें प्रार्थी बृजेश कुमार गुप्ता पिता गुलाब चंद गुप्ता निवासी ग्राम लालपुर थाना बुढार जिला शहडोल मप्र।
