मवेशियों के अवैध परिवहन के विरूद्ध शहडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
मवेशियों के अवैध परिवहन करते 02 ट्रक, 01 बोलेरो सहित 62 नग मवेशी जप्त।
जप्त मशरूका की कीमत लगभग 50,40,000 रूपये।
10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने की कार्यवाही।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत अवैध मवेशियों के परिवहन करने वाले पशु तस्करों के विरूद्ध शहडोल पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन पर उनकी स्पेशल टीम द्वारा देर रात अवैध मवेशियों के परिवहन करने वाले पूरे गिरोह को पकड़ते हुए 02 ट्रक, 01 बोलेरो वाहन एवं ट्रकों में लोड 42 मवेशियों को जप्त किया गया है।
इसी प्रकार थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम न्यूटरी छ.ग. बाॅर्डर पर भी आरोपियों द्वारा पुलिस कार्यवाही के डर से छोड़ गए 20 मवेशियों को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण।
आज दिनांक 14.01.2024 को पुलिस अधीक्षक शहडोल को सूचना प्राप्त हुई कि, 02 ट्रकों में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लोड कर कोतमा तरफ से गोहपारू होते हुए उ0प्र0 ले जाया जा रहा है, जिसकी पायलेटिंग एक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 टी 2369 कर रहा है। मामले पर त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा देर रात पुलिस की स्पेशल टीम बनायी गई। स्पेशल टीम द्वारा गोहपारू बस स्टैण्ड तिराहा पहुंचकर पायलेटिंग कर रहे बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 टी 2369 एवं मवेशियों से भरे ट्रक क्रमशः यूपी 71 एटी 6880 व यूपी 70 एफटी 0973 को घेराबंदी कर रोकवाया गया। ट्रक चालकों से पूछताछ करने पर उन्होनें मवेशियों के परिवहन संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया एवं मवेशियों को छ0ग0 से उ0प्र0 की ओर ले जाना बताया।
इसी प्रकार थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम न्यूटरी के पास में भी इसी पशु तस्कर गिरोह में शामिल एक अन्य वाहन में सवार आरोपी पुलिस की उक्त कार्यवाही की सूचना मिलने पर 20 नग मवेशी को छ0ग0 बाॅर्डर में पुलिस के डर से छोड़कर भाग गए। पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम द्वारा उक्त मवेशियों को भी जप्त किया गया है।
जप्त मशरूका:- पुलिस द्वारा पंजीबद्ध किये गए 03 प्रकरणों में जप्त मशरूका:-
01. बोलेरो क्रमांक एमपी 66 टी 2369 कीमती 8,00,000 रूपये
02. ट्रक क्र. यूपी 71 एटी 6880 एवं ट्रक में लोड 08 नग भैंस व 12 नग पड़ा कुल कीमत 19,00,000 रूपये
03. ट्रक क्र. यूपी 70 एफटी 0973 एवं ट्रक में लोड 11 नग भैंस व 11 नग पड़ा कुल कीमत 19,40,000 रूपये को जप्त किया गया।
04. ग्राम न्यूटरी के पास जंगल से जप्त 20 नग मवेशी कुल कीमती 4,00,000 रूपये
कुल कीमती 50,40,000 रूपये
गिरफ्तार आरोपियों का नाम:-
01. कमलेश्वर सिंह पटेल निवासी अतरहार, उचेहरा जिला सतना
02. रामकष्ष्ण पाल निवासी अतरहार, उचेहरा जिला सतना
03. फिरोज खान निवासी ताला, मझौली जिला सीधी
04. बृजनायक सिंह गोड़ निवासी कतरी, चुरहट जिला सीधी
05. अवतार खान निवासी सलैहा, मझौली जिला सीधी
06. रामचरित अहिरवार निवासी कुदरी, जिला सीधी
07. गोपिका रैदास निवासी कुदरी, जिला सीधी
08. संजय दाहिया निवासी इटमा, नागौद जिला सतना
09. विपिन कुमार पाण्डेय निवासी देवरी कला, जिला सतना
10. राजकुमार बंजारा निवासी सकरा, जिला अनूपपुर
सभी विरुद्ध थाना गोहपारू में धारा 11(1)(घ) पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे
