Top News

अवैध मुरूम उत्खनन परिवहन कारोबार में विभाग ने किए कार्यवाहीं।

अवैध मुरूम परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो छोटे डंपर जब्त।

अवैध मुरूम परिवहन चल रहे कारोबार पर खनिज विभाग की कार्रवाई।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला में चल रहे अवैध उत्खनन कारोबार में शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन जो धड़ल्ले से चल रहे कारोबार पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा ग्राम मैकी से प्राप्त मुरम खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन संबंधी शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान मुरम खनिज का परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया।

जांच के दौरान ग्राम मैकी से शहडोल मार्ग पर दो छोटा डंपर क्रमांक MP18ZK1882 एवं MP18GA4852 को अवैध मुरम खनिज का परिवहन करते हुए पाया गया। दोनों वाहनों के चालकों के पास मुरम खनिज के परिवहन से संबंधित कोई रॉयल्टी अथवा वैधानिक अनुमति उपलब्ध नहीं पाई गई।

मौके पर खनिज विभाग की टीम द्वारा दोनों वाहनों को चालकों सहित अवैध उत्खनन मुरुम खनिज जब्त कर लिया गया। संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन ने जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना सोहागपुर की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

उक्त कार्रवाई खनिज अधिकारी एवं सहायक खनिज अधिकारी, शहडोल द्वारा खनिज विभाग के दल के साथ की गई।

विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Previous Post Next Post