Top News

बेवा महिला के साथ परिवार के दबंगों ने छल कपट से हड़पे मकान और दुकान।

बेवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

फर्जी दस्तावेज के आधार पर दबंगों ने बेवा महिला के घर पर की कब्जा।


रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिले में एक विधवा महिला पर अत्याचार व जालसाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया जहां पर परिवार के दबंगों ने मायके जाते ही विधवा के घर का ताला तोड़ कर लाखों के जेवर चोरी किया गया और फर्जी स्टाम्प पेपर दिखाकर मकान-दुकान पर कब्ज़ा कर लिया गया।

पति के मौत के बाद बेसहारा हुई महिला की संपत्ति हड़पने का षड्यंत्रकारियों ने फर्जी तरीके से कागजात बनवाईं।

वही पीड़ित बेवा महिला ने ब्यौहारी पुलिस-प्रशासन से लेकर SP और कलेक्टर तक न्याय की गुहार लगाई है।

जिला के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद ब्यौहारी के वार्ड नंबर 11 के निवासी स्वर्गीय सुरेश सोनी की बेवा पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार अपने ही परिवार के जेठ जेठानी के नाम पर शिकायत पत्र देते हुए पुलिस अधीक्षक से अपने हिस्से के घर के लिए प्रार्थिया आरती सोनी पति स्व. सुरेश सोनी निवासी वार्ड नं 11 ब्यौहारी मेरे पति का छः माह पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। मेरा स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण दिनांक 09.07.2026 को मैं ब्यौहारी से अपने मायके आई थी। 

लेकिन वही जब आज दिनांक 19.07.2026 दिन रविवार को जब मै खैरहा से ब्यौहारी अपने घर पहुंची तो मेरे घर पर प्रकाश सोनी, आकाश सोनी, पिता संतोष सोनी पत्नि सुनीता सोनी पति संतोष सोनी द्वारा मेरे घर का ताला तोड़कर एवं पुस्तैनी दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखे सामग्री आलमारी में रखे मेरे शादी का सामान हार, सोने का 20 ग्राम, 15 ग्राम चूड़ी सोने की, 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 10 ग्राम सोने का चैन, 3 ग्राम सोने की अंगूठी, चांदी का कर्धन 250 ग्राम, पायल चांदी 150 ग्राम, एवं आलमारी में नगद 35000/- रू था जिसे उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है एवं घर में रखी सामग्री ड्रेसिंग, सोफा, पलंग, कूलर, टीवी, फिज मिक्सी, दीवान, पेटी 2 नग, गैस सिलेण्डर, चूल्हा, 250 नग बर्तन, पेटा के अंदर डेली यूज के सामान अलग रखा था। दुकान में काउंटर एवं और भी कई सामान जो कि डेली यूज के अलग रखा था। दुकान में इलेक्ट्रॉनिक तराजू था जब मैने सुनीता सोनी से पुछ तांछ कि ये सब क्या है तो उनके द्वारा मुझे विक्रय अनुबंध पत्र दिखाया गया जो कि पूर्णतः फर्जी है और कहा गया कि आप मुझे 1,00,000/- एक लाख रूपये सब बेंच दिये हो। जिसके बाद मैं तुरंत पुलिस थाना ब्यौहारी पहुंचकर उन्हें पूर्व घटना की सूचना दी।

Previous Post Next Post