मेंटेंनेंस के नाम पर अवैध रूप से बिजली कटौती।
फाल्ट के नाम पर कंपनी को लाभ।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों बिजली मेंटेनेंस और बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन के कारण लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है।
दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली गुल होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
रात के समय बिजली गुल रहने से लोगों की नींद खराब हो रही है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है। बारिश के मौसम में रात के समय जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जा रहा है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ जाती है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूल रहा है, लेकिन इसके बावजूद मेंटेनेंस और ब्रेकडाउन के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार कर नियमित और निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर जारी की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
वही बिजली विभाग के अधिकारियों या जूनियर इंजीनियर से बात करने पर यह बतलाया जाता है कि क्षेत्र में बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या सामने आ रही है।
विभाग द्वारा इसका समाधान करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और नियमानुसार जल्द ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।
