Top News

परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागीय बैठक संपन्न।

परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागीय बैठक संपन्न। 

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने संभाग शहडोल की विशिष्ट संभागीय बैठक उमरिया जिले के नेशनल पार्क बांधवगढ़ में टाइगर इन रिसॉर्ट में 6 जून 2026 को आयोजित किया गया। 

मध्य प्रदेश प्रांताध्यक्ष छत्रबीर सिंह राठौड़ एवं प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रांतीय सचिव महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। बैठक में सर्वप्रथम प्रांत अध्यक्ष छत्रवीर सिंह राठौड़ एवं प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता ने मां भगवती सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

प्रांतीय प्रमुख अरुण कुमार मिश्रा एवं विकास खंड बुढार शहडोल के विकासखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी ने संगीतमय सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। संभागीय अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जबकि अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रांत प्रमुख अरुण कुमार मिश्रा प्रांतीय प्रकोष्ठ प्रमुख जनजाति कार्य विभाग अनिल कुमार सिंह एवं प्रांतीय सचिव महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता दी। 

अतिथियों के स्वागत का भाषण संभागीय अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने प्रस्तुत किया तथा सभी अतिथियों का संगठन की नीति के अनुसार स्वागत किया गया, साथ ही प्रांत अध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री का साल और अंग वस्त्र के द्वारा स्वागत किया गया। संभागीय सचिव हरिहर प्रताप सिंह ने दोनों प्रांतीय पदाधिकारी को अपनी ओर से वस्त्र भेंट किया। 

संभागीय बैठक में तीनों जिलों क्रमशः शहडोल अनूपपुर उमरिया के 48 अपेक्षित पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित प्रतिभागियों को अंग वस्त्र देकर सभी का स्वागत किया। 

सभी शिक्षकों के स्वागत पश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रांतीय सचिव महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने संभागीय इकाई के दिनचर्या के अनुक्रम में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की राष्ट्रीय इकाई अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा राष्ट्रहित शिक्षा हित विद्यालय हित और छात्र हित में पूरे वर्ष संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों को सभी अंतिम पायदान के पदाधिकारी को अवगत कराने तथा कार्यक्रम को धरातल पर मूर्त रूप में संचालित करने के उपरान्त, सभी विभिन्न कार्यक्रम बिंदु पर बारी-बारी से वक्ताओं को आमंत्रित किया गया। 

प्रांतीय प्रमुख अरुण कुमार मिश्रा द्वारा मंडल की संरचना, संभागीय संगठन मंत्री डॉ नरेंद्र पटेल ने संगठन की सदस्यता का अभियान, लाल जी तिवारी ने आगामी अगस्त माह में आयोजित किए जाने वाली प्रवृतमान शिक्षकों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजन के तैयारी पर विस्तार से चर्चा की। कैलाश प्रसाद गौतम अध्यक्ष जिला उमरिया ने गुरु छाया कार्यक्रम पर विस्तार से उपस्थित पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला अध्यक्ष अनूपपुर संजय कुमार निगम ने संत रविदास जी की 600 पूर्ण बर्ष जयंती के अवसर पर संगठन की विभिन्न प्रकार के आयोजनों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला सचिव शहडोल विनोद सिंह पर्यावरण एवं जल संग्रहण पर संगठन की अपेक्षा अनुरूप वृक्षारोपण एवं हर घर छोटे शोक पिट के निर्माण पर सभी प्रतिभागियों से कार्यवाही करने का अनुरोध किये है। संभागीय सचिव हरिहर प्रताप सिंह ने भी कहा आगामी दिनों में प्रांतीय इकाई द्वारा महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित प्रांतीय अभ्यास वर्ग के बारे में जानकारी दी और जिले और संभाग के अपेक्षित पदाधिकारियों के शत् प्रतिशत उपस्थिति की अपील की।

बांधवगढ़ की टाइगर इन रिसार्ट में आयोजित इस कार्यक्रम मध्यान्ह के समय सभी उपस्थित सहभागियों को भोजन कराया गया। 

इसके पश्चात द्वितीय सत्र में प्रांतीय प्रकोष्ठ प्रमुख अनिल कुमार सिंह ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं विशेषतया जनजाति कार्य विभाग से संबंधित समस्याओं पर प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री को भी अवगत कराया तथा संभाग की ओर से दिए गए पांच बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया। अपने उद्बोधन में प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता ने संभाग इकाई की बिंदुवार व्यवस्थित बैठक और वक्ताओं के वक्तव्य बिंदुओं पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संगठन की रीति नीति पर सभी प्रतिभागियों को विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान की। 

प्रांत अध्यक्ष छत्रबीर सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में बैठक के उत्कृष्ट आयोजन के लिए संभाग के तीनों जिलों की सभी पदाधिकारी और व्यवस्थापकों की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों की सबसे ज्वलंत समस्या टेट परीक्षा की अनिवार्यता के संबंध में है। प्रांत इकाई तथा हमारे संगठन की राष्ट्रीय इकाई अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नई दिल्ली इस पर लगातार प्रयास करता रहा है तथा आगे भी करता रहेगा। 

हमारे प्रयास से ही मध्य प्रदेश शासन ने इस संबंध में देश के उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की। आज पुनर्विचार याचिका का फैसला आ चुका है उच्चतम न्यायालय ने हमारी मंशा अनुसार ही परीक्षा पास करने की समय सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की है।

यह एक फ़ौरी राहत हो सकती है किंतु प्रदेश ही नहीं पूरे राष्ट्र के सभी लगभग 25 लाख शिक्षक इस परीक्षा से अकारण ही प्रभावित हो रहे हैं। क्योंकि आदेश भूतलक्षी प्रभाव से लागू किया गया है। यह हमारे लिए नैसर्गिक न्याय से कम है। हमारा संगठन राजधानी में केंद्रीय शासन के विभिन्न अधिकारियों तथा माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। तथा आगामी मानसून सत्र में शिक्षकों को आदेश के भूत लक्षी प्रभाव से मुक्त कर, परीक्षा की बाध्यता को खत्म करने के लिए नियम बनाने एवं अध्यादेश लाने पर लगातार प्रयासरत है। तथा इसके लिए हम सभी पूरी तरह कटिबद्ध हैं और आवश्यकता होने पर आंदोलन के लिए भी तैयार है।

उन्होंने स्वीकार किया कि मध्य प्रदेश में जनजाति कार्य विभाग 19 जिलों 89 ब्लॉक में विद्यालयों का संचालन करता है। वहां के कार्यरत शिक्षकों को शासन की आदेश अनुरूप उच्च पद नाम देने की प्रक्रिया नहीं की गई है। हमने जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों से इस लेट लतीफी के लिए संपर्क किया है तथा आश्वासन मिला है कि जिले से लेकर प्रांत तक उच्च पदनाम प्रदाय की प्रक्रिया पर तेजी लाई जाएगी। 

शिक्षा विभाग के शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान मिल चुका है किंतु जनजाति कार्य विभाग में अभी तक आदेश जारी नहीं होने से शिक्षक लाभ से वंचित है इस पर आयुक्त जनजाति कार्य विभाग द्वारा कार्यवाही प्रक्रियाधीन है और उम्मीद है कि इसी माह आदेश जारी हो जाएंगे। 

देश के प्रमुख राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों को पारी के बाहर पदोन्नति प्रदान शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है, किंतु यहां जनजाति कार्य विभाग आज भी ऐसा कोई पदोन्नति नहीं प्रदान कर रहा। जिस पर हमने कई बार संबंधित विभाग में पत्राचार किया है आगे अब हम प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष इस समस्या को रखेंगे।

आगे प्रांत अध्यक्ष छत्रवीर सिंह राठौड़ ने कहा की नव शिक्षक संवर्ग को उनकी नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करने का आदेश कराना हमारी पहली प्राथमिकता है और हम इसे लेकर के रहेंगे। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी लोग शिक्षकों का कथित संगठन बनाकर उनका न सिर्फ उनको मानसिक रूप से उद्वेलित कर रहे हैं।

अनावश्यक आर्थिक शोषण हो रहा है और मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के विरुद्ध प्रचार किया जा रहा था कि मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सिर्फ सहायक शिक्षकों का संगठन है उनके के लिए वह कोई काम नहीं करता। जबकि मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के बारे में आज नए शिक्षक हो या पुराने शिक्षकों सबका नजरिया बदला है। हम बिना किसी संवर्ग भेद के लगातार काम कर रहे हैं और सब के हितों के संरक्षण की दिशा में हमारा प्रयास सतत जारी रहेगा।

संभागीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संभागीय अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा संभागीय सचिव हरिहर प्रताप सिंह संभागीय संगठन मंत्री डॉ नरेंद्र पटेल संभागीय कोषाध्यक्ष रामकुमार राठौर संभाग के तीनों जिलों के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी तथा जिला सचिव शहडोल विनोद कुमार सिंह की प्रशंसात्मक गतिविधियां रहा। 

शायं 5:00 बजे संभागीय कोषाध्यक्ष रामकुमार राठौर के आभार प्रदर्शन अरुण कुमार मिश्रा के द्वारा शांति मंत्र तथा सामूहिक राष्ट्रगान के बाद औपचारिक रूप से बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई। 

बैठक उपरांत 2 घंटे का विश्राम और रिसार्ट में स्वीमिंगपूल में स्नान की व्यवस्था थी।

शाम 7 बजे से 930 बजे तक भजन संध्या और गीत गाने संगीतमय कार्यक्रम अरुण कुमार मिश्रा और रेडियो सिंगर शिक्षक जितेंद्र तिवारी और उनकी वादक मंडली द्वारा आयोजित किया गया। युवा तवला वादक अर्पित मिश्रा को प्रांताध्यक्ष श्री राठौड़ द्वारा पुरस्कृत किया गया।

रात्रि कालीन भोजन उपरांत दीप निर्वाण के साथ रात्रि विश्राम किया गया। सहभागियों के‌ रात्रि विश्राम के लिए पूरा रिसार्ट बुक किया गया था।सुबह 5 बजे पूरा दल बांधवगढ़ टाइगर सफारी पर रवाना हुआ।

वापसी पर अल्पाहार उपरांत सभी सहभागी अपने निवास के लिए रवाना हुए।

संभागीय अध्यक्ष ने अपने निवेदन पर बैठक में शामिल होने पर प्रांताध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौड़ और प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अरुण कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, तीनों जिलों के जिला अध्यक्ष उनकी टीम, जिला सचिव, शहडोल विनोद कुमार सिंह और संभागीय टीम का आभार व्यक्त किया।

प्रांताध्यक्ष श्री क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ने जिला उमरिया के जिला अध्यक्ष कैलाश प्रसाद गौतम और उनकी टीम की विशेष सराहना की।

बैठक में लगभग 50 अपेक्षित पदाधिकारी शामिल रहे। सेवानिवृत्ति उपरांत कार्यक्रम में शामिल सूर्य प्रताप सिंह, सी एल गुप्ता शहडोल विजय कुमार पाण्डेय उमरिया को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

बैठक में शामिल होने वालों में रितेश श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री शहडोल, शिव बहादुर सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश तिवारी, अम्बिका प्रसाद पटेल व्यौहारी, सुरेन्द्र सिंह बहगड़, विजय सिंह चौहान, रामनारायण विश्वकर्मा गोहपारू, रामभरोसे प्रजापति, सत्यनारायण मौर्य, मिथिलेश शर्मा,चैन सिंह, अमृतलाल मौर्य, उदय सिंह चंदेल अनूपपुर, हेतराम यादव, अर्जुलखान, सुमित तिवारी, सुनील कुमार मिश्रा, श्री सोनी, अभय द्विवेदी जिला संगठन मंत्री उमरिया और उनकी टीम (सभी उमरिया) मातृशक्ति में सुश्री मीला मार्को और सीमा सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Previous Post Next Post