जनपद स्तर पर 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर।
कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी।
पात्र हितग्राहियो को योजनाओ से किया जाएंगा लाभांवित।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार आदेश जारी कर कहा है कि जिले के सभी जनपद पंचायत स्तर पर 15, 16 एवं 18 जून 2026 को जन कल्याण शिविर आयोजित किये जाएगे तथा जनकल्याणकारी योजनाओ के अंतर्गत छूटे हुए पात्र व्यक्तियो को लाभांवित किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओ का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कलेक्टर ने जन कल्याण शिविर के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु समन्वयक अधिकारी, सहायक समन्वयक अधिकारी एवं जिला स्तरीय नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत कार्यालय परिसर सोहागपुर में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर, सहायक समन्वय अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी सोहागपुर, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहायक श्रम आयुक्त, जनपद पंचायत कार्यालय परिसर जयसिंहनगर में आयोजित होने वाले जन कल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक समन्वयक अधिकारी खंड स्त्रोत समन्वयक जयसिंहनगर, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत कार्यालय परिसर गोहपारू में आयोजित होने वाले जन कल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक समन्वयक अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग।
जनपद पंचायत कार्यालय परिसर ब्यौहारी में आयोजित होने वाले जन कल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक समन्वयक अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्यौहारी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी जिला महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं दूसरे जनपद पंचायत कार्यालय परिसर बुढार में आयोजित होने वाले जन कल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक समन्वयक अधिकारी सहायक आपूर्ति अधिकारी बुढार एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उपायुक्त सहकारिता होगें।
कलेक्टर ने शिविरों के सफल आयोजन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने अनुविभाग क्षेत्र में नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया है।
