सीबीएस सी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के सभी छात्र हुए उत्तीर्ण।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम चार बर्ष से लगातार 100% रहा।
शिक्षक एवं छात्रों के मेहनत और लगन का परिणाम प्राचार्य।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला के विकास खंड बुढार क्षेत्र में संचालित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर विरौडी का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि पिछले 4 बर्ष से लगातार कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
इस सत्र भी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा है कक्षा 12वीं में 64 बच्चे सम्मिलित हुए थे जिसमें 57 बच्चे प्रथम श्रेणी में एवं 7 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं जिला संभाग एवं राज्य स्तर से समक्ष सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को बधाइयां प्रेषित की गई है।
विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पदस्थ सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया विद्यालय के सभी शिक्षकों के समय समय पर सही निर्देश का पालन किए गए जिसके परिणामस्वरूप आज विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
