Top News

मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर हर्षाेल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ।

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ दें शिक्षा विद्यार्थी, देश के भविष्य, राष्ट्र उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी- कलेक्टर।

विद्यार्थियो को शिक्षा दिलाना हम सबका नैतिक दायित्व- सदस्य जिला योजना समिति।

चंदन-वंदन, पुष्प वर्षा और फूलमाला पहनाकर विद्यार्थियो को कराया गया शाला प्रवेश।

उत्साह, हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम प्रधानाध्यापक।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल जिला मुख्यालय शहडोल नगर के शासकीय पीएम श्री रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में स्कूल चले हम अभियान के तहत कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, अभिभावकों एवं विद्यार्थियो की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षाेल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

कलेक्टर ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य है इनके योगदान से ही हमारे समाज और देश का उत्थान संभव है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना शासन की मंशा है, यह तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर बच्चे को शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे, शिक्षा से अनुशासन, सोच और सकारात्मक दिशा में बढने की क्षमता बढती है। उन्होने कहा कि सभी बच्चो के अभिभावक विद्यालय के शिक्षको से बड़ी उम्मीदें रखते है कि मेरे बच्चे पढ़कर लिखकर नाम रोशन करेंगे इन उम्मीदों को पूरा करना शिक्षको का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ विद्यार्थियो को शिक्षा दें जिससे आगे चलकर वे देश और समाज के विकास और उन्नति में अपना योगदान दे सकें। 

वहीं जिले में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय ऐंताझर में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया वहां भी कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरुआत हुआ इसके बाद नव प्रवेशी छात्रों को प्रवेश दिया गया कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह प्रधानाचार्य चांद सिंह पट्टा वी समस्त शिक्षक अविभावक उपस्थित रहे

प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चो को शिक्षा ग्रहण के लिए हमेशा प्रेरित करे जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि अभिभावक शासन द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेते हुए अपने बच्चो को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाएं और उनका भविष्य मजबूत करें। छोटे छोटे बच्चो को ऑगनवाड़ी केंद्रो के माध्यम से भी बच्चो को प्राथमिक विद्यालयों के प्रवेश भी दिलाया जाता है। 

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार विद्यार्थियो को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए कार्य कर रही है। बच्चो को शिक्षित करना हम सबका नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो को निःशुल्क साइकिलें पाठ्य सामग्री, छात्रवृत्ति, गणवेश जैसी अन्य सुविधा निःशुल्क प्रदाय की जा रही है। 

विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी तथा 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओ का लाभ लेते हुए अभिभावक अपने बच्चो को नियमित रूप से विद्यालय भेजे तथा बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें।

कार्यक्रम में उपस्थिति जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियो को तिलक, पुष्प वर्षा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत, कक्षा 9 वीं प्रवेशित बच्चियों को साइकिल वितरित, उच्चतम अंको से परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। 

     

Previous Post Next Post