रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला के कई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलने के गतिविधियों के विरूद्ध सतत कार्यवाही करते हुए थाना सिंहपुर पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
लेकिन बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के सिनेमा रोड पर संचालित ताम्रकार का नमन जुआ पड़ जो धड़ल्ले से संचालित होता है इस पर किसी भी प्रकार से कोई भी कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।
दिनांक 23/12/2025 को थाना सिंहपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम केलमनिया बंधा के ऊपर चल रहे जुआ की सूचना पर दबिश दी गई।
थाना सिंहपुर पुलिस प्रशासन द्वारा दबिश के दौरान मौके से ₹27,000/ नगद, कुल 03 चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो, क्रेटा, आर्टिका, 09 मोबाईल फोन, तास के पत्ते तथा वाहनों की डिक्कीयों से तास की 22 गड्डियां जप्त की गई जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹36,17,000/- है।
कार्यवाही में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
1. दिलीप सोनी पिता स्व. नागेश्वर प्रसाद सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 31, किरण टॉकीज के पास,शहडोल थाना कोतवाली जिला शहडोल (म.प्र.)
2. आसिफ अली पिता ताहिर अली, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 28, ईरानी मोहल्ला, शहडोल थाना कोतवाली जिला शहडोल (म.प्र.)
3. रज्जू पटेल उर्फ राजकुमार पटेल पिता लल्लवा पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम केरहा, थाना सिंहपुर जिला शहडोल (म.प्र.)
4. सिराज उल्ला खान पिता अतिउल्ला खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 03, छोटी मस्जिद के पास, सोहागपुर
5. राजेश जेठानी उर्फ कालू पिता नरेश जेठानी, उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 32, किरण टॉकीज के पीछे, शहडोल
6. बीरेन्द्र मिश्रा पिता स्व. पारसनाथ मिश्रा, उम्र 40 वर्ष, निवासी पसान, थाना भालूमाडा, जिला अनूपपुर
7. अजीत दासवानी पिता विजय दासवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 17, राजेन्द्र टॉकीज के पास, शहडोल
उक्त कार्यवाही में अन्य आरोपी रामजी शर्मा निवासी सिंहपुर, सुनील पटेल एवं संजय पटेल निवासी केरहा, फरीद खान एवं तरवेज़ खान निवासी केरहा पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
थाना सिंहपुर में अपराध धारा जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया जाकर गिरफ्तार शुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एम.एल.राहंगडाले के नेतृत्व में सउनि. राजेश कुमार जाधव, सउनि. लोलसर प्रसाद मिश्रा, सउनि. शुभवंत चतुर्वेदी, सउनि. दीपक सिंह परिहार, प्र आर मनीष सिंह, प्र आर ईश्वर सिंह, प्र आर सत्यनारायण पाण्डेय, आर हीरालाल, आर विकास आर.रावजी, आर जोगेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।