Top News

नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला नगर के पुलिस लाइन से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन के रक्षित केंद्र के आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सर्विस रायफल से अपने सिर में गोली मार ली।

विभागीय जानकारी के अनुसार, आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत ने ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठे हुए थे, इसी दौरान उन्होंने 7.62 एमएम सर्विस रायफल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली सिर के आर-पार हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण के दौरान मौके से आरक्षक का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले आरक्षक किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था और किसी बात को लेकर वे अत्यधिक आवेश में आ गए, इसी दौरान उन्होंने मोबाइल तोड़ दिया और फिर खुद को गोली मार ली। 

संबंधित विभाग ने जांच शुरू किया।

पुलिस प्रशासन ने मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभाग ने साथ ही आरक्षक के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना ने पुलिस महकमे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ड्यूटी के दौरान मानसिक दबाव और तनाव को लेकर किसी प्रकार से कोई संका नहीं था।

लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने कहा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Previous Post Next Post