महिला एवं बाल विकास के द्वारा पैरामेडिकल कॉलेज जागरूकता अभियान।
ओ.एस.सी. के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया आयोजित।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला नगर में संचालित निजी शिक्षण संस्थान विवेकानन्द पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर हरीश गुप्ता के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग जिला शहडोल के वन स्टॉप सेंटर सखी जागरूकता अभियान का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिला एवं बालिकाओं को सामान्य रूप से सहायता और सहयोग कैसे प्रदान किया जाये असुरक्षित स्पर्श को कैसे पहचाने और इसका विरोध कैसे किया जाए। जिसके बारे में जानकारी दी गई वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी दी गई।
शासन के निर्देश अनुसार विस्तृत जानकारी की बात करें तो वन स्टॉप सेंटर (ओ.एस.सी.) भारत सरकार की एक योजना है जो हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत सहायता सहयोग प्रदान करती है।
जैसा कि यह केंद्र अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, चिकित्सा, कानूनी और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी कई सुविधाएं एक साथ प्रदान करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य निजी और सार्वजनिक दोनों स्थानों पर किसी भी तरह से महिलाओं के खिलाफ होने वाली किसी भी हिंसा से प्रभावित महिलाओं की मदद करना है।
मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर हरीश गुप्ता डॉ नम्रता पटेल सीनियर स्टाफ राजकिशोर दुबे मनीष गुप्ता उमेश सोंधिया सरिता जायसवाल प्रीति विश्वकर्मा शिवानी सिंह अंगद कुशवाहा आरती राठौर सुधा राठोर हर्षिता मिश्रा, प्रियंका तिवारी एवं सभी संस्था में कार्यरत सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।
