Top News

जाम हटवाने के दौरान पुलिसकर्मी पर हुआ हमला, आरोपी हुआ गिरफ्तार।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के ब्यौहारी थाना नगर क्षेत्र में सड़क पर लगे जाम को हटवाने के दौरान एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी पर ही हमला कर दिया।

आरोपी ने ब्यौहारी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर हमला बोल दिया और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। 

स्थानीय लोग और अन्य पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। 

मारपीट करने के बाद आरोपी ने पुलिसकर्मी को जान से खत्म कर देने की धमकी तक दे डाली।

हालांकि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे तत्काल मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र शासकीय अस्पताल केन्द्र के पास की है। 

व्यौहारी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल संचालित है सड़क चौड़ी ना होने के कारण सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है इस रास्ते पर स्थानीय दुकानदारों की भी बहुत ज्यादा रोड पर अतिक्रमण किया गया है। जिसके कारण ग्रामीण अंचलों से आने वाले सभी राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ता है जिसके कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है।

ब्यौहारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी के साथ यह घटना घटी है। पीड़ित पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है, जिस पर आरोपी राजेश सिंह के विरुद्ध ब्यौहारी पुलिस ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी से गाली गलौज कर मारपीट और जान से मार देने की धमकी तथा अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी अस्पताल के पास सड़क पर जाम लगा था। जानकारी थाने में आते ही अधिकारियों के निर्देश पर दो प्रधान आरक्षक मौके पर भेजे गए। 

जिसमें प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी अस्पताल के पास स्थित मंदिर के सामने लगे जाम को हटवाने लगे। तभी वहां आरोपी राजेश सिंह मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मी से गाली गलौज करना शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने आरोपी को गाली देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और उसी पुलिसकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। जाम हटवाने के दौरान दूसरा पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर था आवाज सुनकर मौके पर दौड़ लगा दी। आसपास मौजूद लोगों के साथ उसने बीच बचाव किया। तब तक आरोपी ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी तत्काल थाने में दी गई।

थाना स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और आरोपी राजेश सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Previous Post Next Post