संचालित अवैध कबाड़ गोदाम हटाने के लिए स्थानीय निवासी ने कमिश्नर से लगाईं गोहार।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला नगर के स्थानीय सोहागपुर निवासी सूरज प्रसाद तिवारी निवासी वार्ड नं. 04 सोहागपुर, नगर पालिका परिषद शहडोल ने जन सुनवाई में आवेदन पत्र देकर 5 वर्षाे से संचालित अवैध कबाड़ खाना को हटाने की कार्यवाही करने की मांग किए हैं, आवेदन पत्र जन सुनवाई के माध्यम से न्याय प्रिय कमिश्नर शहडोल को दिया गया।
जिस पर कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।