Top News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अवसर पर मेजर्स एसोसिएट कॉमर्स ने किया पौधारोपण।

एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान।

मेजर्स एसोसिएट कॉमर्स खनिज ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा किया गया पौधरोपण।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला अनुपपुर के कई क्षेत्रों में प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत कलेक्टर ने किया जिसमें आम का पौध रोपित किया गया।

इस अवसर पर मेजर्स एसोसिएट कॉमर्स खनिज ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा मानपुर, चचाई, पसला, पसान, चंगेरी, एवं बलबहरा रेत खदानों एवं ग्राम पंचायत के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया कंपनी में पदस्थ सभी कर्मचारियों ने एक-एक पौधा का रोपण किया कंपनी का कहना है हम अनूपपुर क्षेत्र के सभी गांवों पर लगभग 5000 पौधों का रोपण करेंगे। वहीं जिले के स्थानीय समाज सेवकों ने भी फलदार पौधरोपित किये। 

मानव सहित प्रकृति के हर जीव एवं वनस्पति के जीवन के लिए वृक्ष महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष प्राणवायु आक्सीजन तो देते ही हैं साथ ही पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं।

संसार के जीव, जन्तु, पशु-पक्षियों, के आश्रय स्थल भी यही वृक्ष होते हैं। मिट्टी के कटाव को रोकने के साथ ही जलाऊ एवं इमारती लकड़ियों में भी इनका उपयोग होता है। वृक्ष धरती मां का श्रंगार हैं। वृक्षों से धरती मां की हरियाली बनी रहती है साथ ही जल संरक्षण एवं संवर्धन में भी उपयोगी होते हैं। 

Previous Post Next Post