Top News

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत शिवानी पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज परिसर में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार संपन्न 

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में आयोजन।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय मध्य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के अंतर्गत शहडोल जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय संस्था शिवानी पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज परिसर के सभागार में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि के रूप में मेघा पवार माननीय सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, कल्याणी वाजपेई अध्यक्ष बाल कल्याण समिति शहडोल, अजय मिश्रा सदस्य बाल कल्याण समिति शहडोल, पूर्णिमा चौधरी सदस्य बाल कल्याण समिति शहडोल, अमित शर्मा DLAO, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल, अखिलेश मिश्रा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, राघवेंद्र द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक शहडोल, केशव धाकड साइबर सेल शहडोल, डॉ अंशुमान सोनारे जिला टीकाकरण अधिकारी शहडोल, आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सोहागपुर तथा डॉ. डी.के. द्विवेदी संचालक शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मेघा पवार ने उपस्थित सभी जनों को बाल अपराध व दगना कुप्रथा को रोकने व जागरूकता लाने हेतु शपथ ग्रहण कराई। वही अमित शर्मा ने उपस्थित छात्रों को विधिक सेवा प्राधिकरण का महत्व तथा प्रत्येक जिले में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार यह विभाग गरीबों तथा असहायों को उनके मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत है।

तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा उनके कानूनी अधिकारों से संबंधित मदद के लिए समूचे भारत में प्रत्येक जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग संचालित है जहां पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। 

दागना एक सामाजिक कुप्रथा है जिसमें प्रत्येक वर्ष कई मासूम बालक इसके शिकार होते हैं कुछ तो समय से पहचान व चिकित्सीय मदद मिलने से बच जाते हैं लेकिन कुछ दागना से पीड़ित बच्चे अपना जीवन खो देते हैं इस हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनेक सतत प्रयास किये जा रहे हैं तथा अब वर्तमान में इसके केस में कमी आई है। उक्त कथन अखिलेश मिश्रा व आनंद अग्रवाल द्वारा व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने उपस्थित सभी जनों को साइबर क्राइम बाल अपराध पॉक्सो एक्ट यौन शोषण व डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी छात्रों से अपील की शासन द्वारा विभिन्न अलग-अलग अपराधों व उससे संबंधित मदद के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की सुविधा मुहैया कराई गई है, जिन्हें आप अपने घर बैठे मोबाइल से सूचना व मदद के लिए कॉल कर सकते हैं। किंतु आप सभी के पास अपने लोकल पुलिस थाने का फोन नंबर अवश्य होना चाहिए क्योंकि कभी-कभी हेल्पलाइन नंबर व्यस्त होने या उनके द्वारा संबंधित विभाग में कॉल ट्रांसफर करने में समय लग जाने की वजह से पीड़ित को तत्काल लाभ नहीं मिल पाता है जबकि संबंधित थाने में सूचना देने पर अति शीघ्र लोकल पुलिस स्टाफ मदद के लिए पहुंच जाते हैं। आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है। साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है जिसमें आज के समय में कम पढ़े-लिखे से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं आपके फोन को किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करवा कर आपकी सिम या फोन को क्लोन कर लिया जाता है।

उसमें उपलब्ध आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोटो वीडियो कांटेक्ट इत्यादि को एडिट करके फिर आपको ब्लैकमेल करके पैसों की मांग की जा सकती है अतः किसी भी प्रकार के अंजान लिंक और किसी भी एपीके फाइल को क्लिक न करें, आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है उक्त कथन केशव धाकड साइबर सुरक्षा विभाग शहडोल के द्वारा व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर अंशुमन सोनारे द्वारा PCPNT एक्ट के बारे में बताया जिसके तहत अपने भारत देश व मध्य प्रदेश में महिला व पुरुष के लिंग अनुपात के बारे में बढ़ रहे गैप के बारे में बताया इसके भावी भयावाह दुष्परिणामों के बारे में भी उपस्थित सभी छात्रों को अवगत कराया। किसी भी प्रकार के भ्रूण लिंग जांच को व इसकी सजा के बारे में बताया गया साथ ही यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा किसी भी स्थान में भ्रूण लिंग जांच की सूचना विभाग को दी जाती है तो उसका नाम गुप्त रखते हुए शासन के द्वारा उस व्यक्ति को रूपए 200000 तक का इनाम भी दिया जाता है इसकी जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के कौशल प्रभारी अभिषेक तिवारी के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में संस्था के निदेशक डॉ डी के द्विवेदी ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम संचालन हेतु जिला महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल तथा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में संस्था शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के सभी स्टाफ व लगभग 400 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post