Top News

कांजी हाउस एवं गौ तस्करी के संबंध में जांच कर कार्यवाही हेतु आवेदन सौंपा गया।

फर्जी कांजी हाउस एवं गौ तस्करी के संबंध में जांच कर कार्यवाही करने के लिया सौंपा ज्ञापन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के थाना सिंहपुर क्षेत्र में संचालित फर्जी कांजी हाउस एवं गौ तस्करी के संबंध में जांच कर कार्यवाही हेतु अमरेंद्र तिवारी पिता स्वर्गीय राम अवतार तिवारी ग्राम पोस्ट सिंहपुर जिला शहडोल म०प्र० का निवासी हूं एवं कृषि कार्य करता हूं। कुछ दिन पूर्व ही गांव के जानवर हांकने एवं चोरी करके ले जाने की खबर ग्राम वासियों को पता चला तो अपने जानवर पता करते हुए गए तो पतखई घाट के पास जानवरों को हांकते हुए चक्रधर तिवारी निवासी अमदरी अनूपपुर एवं चंद्र प्रकाश तिवारी जिला अनूपपुर द्वारा ले जाया जा रहा था।

जानवरों की पहचान करके उनको वहीं पर जानवरों को रोक कर पकड़ लिया गया एवं पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह हमारे पास सिंहपुर कांजी हाउस की रसीद क्रमांक 87, 92 एवं 95 है जो सुशील पांडे और यादवेंद्र पांडे उप सरपंच के द्वारा हमको दिया जाता है जिसका पैसा भी हमसे लिया जाता है जिसकी रसीद भी हमारे व्हाट्सएप पर कभी हांथ पर हस्ताक्षर करके दिया जाता है एवं चक्रधर तिवारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर पर 09238280493 बातचीत की रिकॉर्डिंग भी हमारे पास उपलब्ध है जो हम आपको दे सकते हैं और चक्रधर तिवारी द्वारा अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग दी गई मोबाइल फोन पर और किसानों द्वारा अपने जानवर छुड़ाकर ग्राम सिंहपुर ले आया गया।

लेकिन पता करने पर ज्ञात हुआ कि यहां ना सिंहपुर में कांजी हाउस है ना ही पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार की रसीद किसी को दी गई है जो व्यक्ति ऐसा कार्य कर रहा है वह फर्जी है दूरभाष पर सचिव जनार्दन शर्मा से बातचीत करने के दौरान यह पता चला कि यह कार्य हमारे यहां संचालित नहीं है।

Previous Post Next Post