Top News

न्याय एवं लोकतंत्र की रक्षा हेतु आयकर आफिस का किया गया घेराव।

न्याय एवं लोकतंत्र की रक्षा हेतु काँग्रेस ने किया आयकर आफिस का घेराव।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल ने सरकार द्वारा, ईडी की दुर्भावनापूर्ण कार्यवाई के विरोध मे न्याय और लोकतंत्र की रक्षा हेतु शहडोल जिला आयकर विभाग का घेराव कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन मे मांग की गई कि,सादर निवेदन है कि आज जब भारत 75 वर्षों से अधिक पुराने लोकतंत्र की विरासत का दावा करता है, तब देश के भीतर एक खतरनाक प्रवृत्ति लगातार गहराती जा रही है, केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग की।

विशेष रूप से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई, लोकतंत्र की आत्मा को निरंतर घायल कर रही है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय ( ED) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि स्पष्ट रूप से यह केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता का भी प्रतीक है।

जिस परिवार ने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया, जिनके अपने बलिदान हुए, उस गांधी-नेहरू परिवार को केंद्र की सता में बैठी भाजपा सरकार बार-बार अपमानित करने का असफल प्रयास कर रही है। 2014 से लगातार यह देखा जा रहा है।

कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी एजेंसियों का मनमाना उपयोग किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि यह एक राजनीतिक हथियार के रूप में एजेंसियों को प्रयोग करने की रणनीति है।

हम महामहिम से निम्नलिखित मांग करते हैं।

01. आप भारत के संविधान के संरक्षक हैं, कृपया इस गंभीर प्रकरण में स्वतः संज्ञान लें और केंद्र सरकार से जवाब तलब करें कि बिना किसी मूल शिकायत के किस आधार पर वर्षों पुराने प्रकरण को पुनः खोलकर विपक्ष के शीर्ष नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है?

02. राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की आड़ में लोकतंत्र को कुचलने की साजिश को रोका जाए। देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बचाने हेतु भी आप तत्काल हस्तक्षेप करें।

03. इस प्रकार की कार्रवाई पर तत्काल निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक जांच की व्यवस्था हो, जिससे देश की जनता के बीच एजेंसियों की निष्पक्षता और लोकतंत्र की साख बची रह सके।

यह ज्ञापन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश भर की सभी जिला, तहसील और संभागीय कांग्रेस इकाइयों द्वारा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जा रहा है, ताकि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक जनता और जनप्रतिनिधियों की असहमति दर्ज हो सके।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक बजाज, ओबीसी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, पार्षद हीरालाल प्रजापति, वरुण पाल, राम निहोर राव, दलप्रताप सिंह, प्रेमधारी सिंह, सूरज पयासी, अश्रुत मिर्जा, आशीष पटेल, अशोक तिवारी, रमेश विश्वकर्मा, प्रकाश दुबे, भैय्यालाल गुप्ता, शोभराज नागपाल, आशीष द्विवेदी, शिवांशु साहू, महेंद्र यादव, कृष्ण सिंह, अमित साहू, विद्याशीष बैगा आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post