Top News

वायरमैन भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक

वायरमैन की परीक्षा हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक होंगे।

रिपब्लिक न्यूज़ ।।                                                        

शहडोल संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) संभाग ने जानकारी दी है जिला-शहडोल/अनुपपुर/उमरिया/कटनी/पन्ना/मंडला/डिंडोरी के क्षेत्रांतर्गत अनुभव धारी व्यक्तियों के लिए माह जुलाई 2025 में वायरमेन परीक्षा (ब) श्रेणी विद्युत लायसेंस हेतु) केन्द्र शहडोल पर आयोजित की जा रही है। इस हेतु अर्हता प्राप्त (कम से कम दो वर्ष का संबधित विषय का व्यावहारिक अनुभव जो कि पिछले 5 वर्ष के भीतर का हो) उम्मीद्वार परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक Esd.mponline.gov.in की वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

परीक्षा घरेलू, औद्योगिक, शिरोपरि एवं भूमिगत विषयों के लिये आयोजित की जावेगी। जिन विषयों में परीक्षा में शामिल होना हैं ऐसे सभी विषयों हेतु पृथक-पृथक अवधि अनुभव प्रमाण पत्र में दर्शायी होना चाहिये। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष-07652 240797 पर संपर्क कर सकते है।

Previous Post Next Post