जिला अधिवक्ता संघ चुनाव आज, परिणाम की घोषणा कल।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला अधिवक्ता संघ के द्वि - वर्षीय चुनाव का आयोजन आज 9 जनवरी को किया जा रहा है। इस चुनाव में 480 मतदाता जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चयन प्रत्यक्ष मतदान प्रक्रिया के आधार पर करेंगे। निर्वाचन मंडल में अधिवक्ता महेंद्र सराफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं अधिवक्ता संतोष भटनागर, अधिवक्ता उमेश उपाध्याय, अधिवक्ता रमेश त्रिपाठी, अधिवक्ता बृजेश श्रीवास्तव शामिल है जो संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सराफ ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व में वर्ष 2023 में स्थगित चुनाव की प्रक्रिया को ही आगे बढ़ाकर इस वर्ष पूर्ण किया जा रहा है।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 3 उपाध्यक्ष के लिए 2, सचिव के लिए 4, सहसचिव के लिए 2 कोषाध्यक्ष के लिए 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। कार्यकारिणी सदस्य के 4 पदों के विरुद्ध 7 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है ।मतदान प्रक्रिया प्रातः 9 बजे से 5 बजे तक जारी रहेगी। मतदाता सूची अधिवक्ता संघ के कक्ष के सूचना पटल पर चस्पा कर दी है । खाली मत पेटियों निरीक्षण मतदान के 15 मिनट पूर्व उम्मीदवारों एवं अधिवक्ताओं के द्वारा किया जाएगा । मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता महेंद्र सराफ ने कहा कि हमारा उद्देश्य संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में निष्पक्ष रूप से आयोजित करवाना है। चुनाव परिणाम की घोषणा 10 जनवरी को की जाएगी । इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहेगा।