Top News

रेत के अवैध उत्खनन भंडारण एवं परिवहन पर विभागीय कार्यवाही।

खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय अनूपपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 जून शनिवार को तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम लोहसरा-बिजुरी में अवैध रूप से भंडारित खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त किया गया। 

जब्त की गई उत्खनन रेत को सुरक्षित रूप से उपतहसील कार्यालय परिसर बिजुरी में रखवाया गया है। जिला खनिज विभाग के निरीक्षक ईशा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं उपसंचालक खनिज विभाग के निर्देशानुसार ज़िले के सभी क्षेत्रों में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। 

विभागीय टीम द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है ताकि जिससे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित विभाग अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है किसी भी तरह के अवैध खनिज कारोबार गतिविधियों की जानकारी जिला प्रशासन को दें, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व हानि को रोका जा सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

Previous Post Next Post