शासकीय वेयरहाउस में भीषण आग।
10 हजार बोरी धान जलकर खाक।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला नगर क्षेत्र नरसरहा अंतर्गत स्थित शासकीय वेयर हाउस लॉजिस्टिक गोदाम में आज सुबह लगभग 6:30 बजे भीषण आग लग गई।
गोदाम में आग लगने की खबर जैसे ही सूचना मिला नगर पालिका के दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और धान की बोरियों में लगी आग को बुझाने लगा फिर जिले के सभी अधिकारी नरसरहा डिपो धान गोदाम के पास पहुंचे और नगर पालिका की दमकल की गाड़ी आग बुझाने में कामयाबी हासिल किए।
यह वही शासकीय गोदाम है जहां पर किसानों का धान खरीदी की जाती थी। शासन के आदेश अनुसार यहां पर तीन धान खरीदी केंद्र बनाए गए थे
यहां आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। गोदाम में आग कैसे लगी शार्ट सर्किट भी नहीं हुआ है फिर कैसे धान की बोरियों में आग लगी।
